{"_id":"608b184a8ebc3ed62e745951","slug":"20-lakhes-jwellary-theft-from-policeman-gw-reporters-news-lko5762565153","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस हेड कांस्टेबल के घर से 20 लाख के जेवर और 30 हजार की नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस हेड कांस्टेबल के घर से 20 लाख के जेवर और 30 हजार की नकदी चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। राजधानी में जहां लोग कोरोना से परेशान हैं, वहीं चोरों के हौसले बुलंद हो गए हैं। चोरों ने ठाकुरगंज में हेड कांस्टेबल समेत दो व वजीरगंज में एक बंद मकान से सोने-चांदी के जेवरात पार कर दिए। पुलिस ने तीनों केस दर्ज कर लिए हैं। चोरों के बारे में पता लगाया जा रहा है।
ठाकुरगंज इलाके में रहने वाले अजय भदौरिया पुलिस मुख्यालय में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं। अजय पूरे परिवार के साथ मध्यप्रदेश में शादी में गए हुए थे। इस दौरान पीछे से उनके मकान का ताला तोड़कर चोरों ने घर में रखे सारे सोने-चांदी के जेवरात पार कर दिए। अजय के मुताबिक, करीब 20 लाख के सोने-चांदी के जेवरात पार चोर ले गए। उन्होंने बताया कि घर में जितनी भी महिलाएं हैं, सभी के जेवर एक जगह ही रखे जाते हैं। सभी जेवर चोरी हो गए। इसके अलावा 30 हजार रुपये नगदी भी पार कर दी।
वहीं दूसरी तरफ ठाकुरगंज इलाके में रहने वाले अरुण कुमार पांडेय परिवार के साथ शहर से बाहर गए हुए थे। पड़ोसियों ने सूचना दी कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है। वे आनन-फानन घर पहुंचे तो देखा कि घर में रखा कीमती सामान व सोने-चांदी के जेवरात व नकदी गायब हैं। वजीरगंज इलाके में रहने वाले आलोक कुमार तिवारी किसी काम से बाहर गए हुए थे। इसका फायदा उठाते हुए चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात व नगदी पार कर दी। पुलिस ने सभी जगहों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। चोरों के बारे में पता लगाया जा रहा है।