फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   20 houses burned down in a village of Gonda.

गोंडा में आग का कहर : 20 घर स्वाहा, 25 मवेशी जिंदा जले, देर से पहुंची फायर ब्रिगेड

Wed, 17 Apr 2024 06:36 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बालपुर (गोंडा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बालपुर (गोंडा) Published by: ishwar ashish Updated Wed, 17 Apr 2024 06:36 PM IST
सार

करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत खरथरी सूर्यवंशपुरवा में हुए हादसे में लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। फायर ब्रिगेड के देर से पहुंचने से भड़के ग्रामीणों ने पथराव कर दिया।

विज्ञापन
20 houses burned down in a village of Gonda.
गोंडा में आग से राख हुआ घर का सामान। - फोटो : amar ujala

विस्तार

गोंडा जिले की कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के खरथरी सूर्यवंश पुरवा में बुधवार की दोपहर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। तेज हवा के चलते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की चपेट में आने से 20 घर जलकर राख हो गए। 25 मवेशियों की झुलसकर मौत हो गई। नकदी व जेवर समेत लाखों की संपत्ति नष्ट होने का अनुमान लगाया गया है।

विज्ञापन


देर से अग्निशमन कर्मियों के पहुंचने पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने अग्निशमन कर्मियों पर पथराव कर दिया। किसी तरह दमकल कर्मी जान बचाकर भागे। पुलिस ने लोगों को शांत कराया। उधर, आग लगने की सूचना पर करनैलगंज विधायक अजय सिंह, एसडीएम भारत भार्गव सहित पुलिस टीमें पहुंचीं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  सूर्य की किरणों ने पांच मिनट तक किया रामलला का तिलक, यहां देखें - अलौकिक तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अयोध्या के भव्य राम मंदिर में हुआ रामलला का सूर्य तिलक, अद्भुत क्षण के साक्षी बने करोड़ों रामभक्त


घटनाक्रम के मुताबिक दोपहर में रौनक अली के घर में अज्ञात कारण से आग लग गई। तेज हवा के चलते आग पूरे गांव में फैल गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते आग ने गांव के 20 घरों को अपनी आगोश में ले लिया। आग से रानी पत्नी कल्लू सिंह का एक लाख, गुड्डू के 10 मवेशी, बाबू के पांच मवेशी, पांच क्विंटल गेहूं व 70 हजार के जेवर, राजू का पंपिंग सेट और 10 मवेशी, रौनक अली का एक लाख का जेवर, कपड़ा व बेड, रामकिशन की मोटरसाइकिल, 12 हजार रुपये नकद, दुर्गा प्रसाद, कौशल किशोर की साइकिल व गेहूं, उमर मोहम्मद का पंपिंग सेट, भूसा व 70 हजार नकद, समीना के पांच मवेशी, 25 हजार का सामान, शाहिना का 50 हजार का जेवर, ननकई 20 हजार का सामान, आबिद के सात मवेशी व एक लाख का सामान, मुस्ताक की 20 हजार नकदी, डिप्टी सिंह का एक लाख का सामान, शाहिद, जहीर व रहीम अली की नकदी व गृहस्थी का सामान, जाकिर हुसैन का 40 हजार नकद व अन्य सामान जलकर राख हो गया।

अग्निकांड के करीब दो घंटे बाद अग्निशमन दल पहुंचा। इस पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने पथराव शुरू कर दिया। किसी तरह दमकल कर्मियों ने भागकर अपनी जान बचाई। ग्रामीणों का कहना था कि जब उनका सबकुछ जल गया तब दमकल आया है। आग की सूचना पाकर विधायक करनैलगंज अजय सिंह, उपजिलाधिकारी विशाल कुमार व चौकी प्रभारी आलोक कुमार राव मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाया, तब जाकर मामला शांत हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed