{"_id":"69dffba7c6491a70820d26e4","slug":"20-bigha-wheat-crop-burnt-to-ashes-lucknow-news-c-13-lko1070-1693238-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 20 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 20 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख
Thu, 16 Apr 2026 02:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 16 Apr 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
मोहनलालगंज एसडीएम ने राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचकर नुकसान का लिया जायजा।
गोसाईंगंज। भटवारा गांव में बुधवार शाम भूसा बनाने वाली मशीन से निकली चिंगारी से खेत में आग लग गई। इसमें किसानों की 20 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
गांव के किसान राम सिंह के खेत में मशीन से भूसा बनाया जा रहा था। इसी दौरान मशीन से निकली चिंगारी से खेत में आग लग गई। तेज हवा के चलते आग ने आसपास के खेतों को भी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने बाल्टी, पाइप और ट्यूबवेल की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इसमें धर्मेंद्र यादव, राजेंद्र यादव, रामसागर, राजेश कुमार, संजय कुमार, रामकरन, प्रेम कुमार, रामचंद्र, बाबादीन, रामकिशोर, नौमी लाल, उदवत खेड़ा निवासी मेवालाल व मिश्रीलाल की फसल जलकर राख हो गई।
घटना की सूचना पर मोहनलालगंज एसडीएम पवन पटेल राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है। एसडीएम ने बताया क्षेत्रीय लेखपाल शशांक पटेल की अगुवाई में राजस्व टीम को फसल के नुकसान का आकलन करने के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।