फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   20 beds will be increased in the emergency of Civil Hospital

Lucknow News: सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में बढ़ेंगे 20 बेड

Sun, 03 May 2026 02:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
20 beds will be increased in the emergency of Civil Hospital
लखनऊ। सिविल अस्पताल के इमरजेंसी के विस्तार की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभी यहां 24 बेड हैं। जल्द 20 बेड और बढ़ाए जाएंगे। इसके अलावा छह सेमी प्राइवेट वार्ड भी बनाए जाएंगे। अस्पताल प्रशासन ने शासन को फाइल भेजी है। इस पर मुहर लगते ही विस्तार की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में अभी 24 बेड हैं। इनके फुल रहने पर मरीजों को भर्ती होने के लिए इंतजार करना पड़ता है। कई बार इमरजेंसी में भर्ती सामान्य मरीजों को वार्ड में शिफ्ट करवाकर दूसरे मरीजों को एडमिट किया जाता है।
विज्ञापन


अस्पताल की कैजुअल्टी में भी सीमित जगह है। ऐसे में एक साथ कई मरीजों को इलाज मुहैया कराना आसान नहीं होता है। विस्तार के बाद इमरजेंसी की क्षमता 44 बेड की हो जाएगी। अस्पताल के निदेशक डॉ. जीपी गुप्ता के मुताबिक फाइल शासन को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




छह सेमी प्राइवेट वार्ड बनेंगे

अस्पताल में प्राइवेट वार्ड के लिए मारामारी रहती है। यहां आठ प्राइवेट वार्ड ही हैं। बढ़ती मांग को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने छह सेमी प्राइवेट वार्ड बनाने का खाका तैयार किया है। इससे अस्पताल की आय बढ़ने के साथ मरीजों को भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed