{"_id":"c284df63b3f186c946494516244d6499","slug":"2-sp-transferred","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदल गए प्रतापगढ़, बदायूं के कप्तान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदल गए प्रतापगढ़, बदायूं के कप्तान
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 24 Dec 2013 10:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य सरकार ने सोमवार को प्रतापगढ़ और बदायूं के पुलिस कप्तानों को हटाते हुए उनकी जगह नए अधिकारियों की तैनाती कर दी। इसके अलावा छह पीपीएस अफसरों को भी नई तैनाती दी गई है।
विज्ञापन
प्रतापगढ़ में पिछले दिनों एक अधिवक्ता की हत्या के बाद से पुलिस पर हत्यारों को पकड़ने में नाकामी के आरोप के साथ ही वहां के पुलिस कप्तान को हटाने को लेकर खासा दबाव था।
विज्ञापन
जिले में इसे लेकर धरना-प्रदर्शन आदि भी हुए। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर सरकार ने सोमवार को वहां नए एसएसपी की तैनाती कर दी।
अभी तक प्रतापगढ़ में एलआर कुमार तैनात थे। इन्हें हटा कर डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है जबकि पीटीसी सीतापुर में तैनात सुरेंद्र कुमार वर्मा को उनके स्थान पर प्रतापगढ़ का एसएसपी बनाया गया है।
विज्ञापन
उधर, बदायूं में गोकशी के मुद्दे पर कानून-व्यवस्था का सवाल बना हुआ था। भाजपा नेता इसे लेकर पिछले कुछ दिनों से प्रदर्शन आदि कर रहे थे।
लोगों के विरोध को देखते हुए राज्य सरकार ने बदायूं के एसपी दलबीर सिंह यादव को हटाकर डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध कर दिया। उनके स्थान पर अतुल सक्सेना को बदायूं का नया एसपी बनाया गया है।
हाल ही में पीपीएस से आईपीएस में प्रोन्नत हुए अतुल सक्सेना का दो दिन पहले ही शामली के एसपी पद से हटा कर मिर्जापुर स्थित पीएसी की 39वीं वाहिनी के सेनानायक पद पर तबादला किया गया था।
इस आदेश को संशोधित करते हुए अब उन्हें बदायूं के एसपी पद पर भेजा गया है। इसके अलावा डीएसपी स्तर के छह अफसरों को इधर से उधर किया गया है।
इसमें इंदू सिद्धार्थ को ईओडब्ल्यू मुख्यालय से पीलीभीत, विजय शंकर तिवारी को गोरखपुर से प्रतापगढ़, विशाल यादव को बाराबंकी से हापुड़, मचुवा राम दुगताल को कोऑपरेटिव सेल बरेली से मुरादाबाद की जिम्मेदारी मिली है।
मोहिनी पाठक को आगरा स्थित पीएसी की 15वीं वाहिनी से गौतमबुद्ध नगर स्थित पीएसी की 49वीं वाहिनी में और अलका को मुरादाबाद से गाजियाबाद में पावर कॉर्पोरेशन में भेजा गया है।
अलका यहां तैनात हेमंत कुमार मिश्र के रिटायर होने पर रिक्त होने वाले पद पर काम संभालेंगी।