फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   2 lakh worth Lala became star goat market crowd gathered goat named Allah

Lucknow: 2 लाख का दुम्बा ''लाला'' बकरा बना बाजार का सितारा, ‘अल्लाह’ नाम वाले बकरे पर भी उमड़ी भीड़

Wed, 04 Jun 2025 06:21 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 04 Jun 2025 06:21 PM IST
सार

बकरीद से पहले लखनऊ के दुबग्गा मंडी में विदेशी नस्ल के 140 किलो वजनी दुम्बा 'लाला' ने बाजार में धूम मचा दी है। वहीं, ‘अल्लाह’ का नाम उभरे हुए शरीर वाले बकरों को देखने और खरीदने वालों की भीड़ उमड़ रही है। 

विज्ञापन
2 lakh worth Lala became star goat market crowd gathered goat named Allah
दुबग्गा बकरा मंडी में तुर्की नस्ल का  दुम्बा लाला बना सेलिब्रिटी।

विस्तार

ईद-उल-अजहा (बकरईद) से पहले बकरा बाजारों में रौनक चरम पर है। दुबग्गा मंडी में इस बार चर्चा का केंद्र बना हुआ है तुर्की नस्ल का 140 किलो वजनी दुम्बा ''लाला'', जिसकी कीमत दो लाख रुपये रखी गई है। भारी-भरकम शरीर और विदेशी नस्ल की वजह से ''लाला'' बाजार का सेलिब्रेटी बन चुका है।

विज्ञापन


पशु व्यापारी जय प्रकाश सुलतानपुर से इस दुम्बे को लेकर पहुंचे हैं। उनके पास 70 हजार, 90 हजार और एक लाख कीमत वाले अन्य दुम्बे भी हैं। इस बार बाजार में सबसे ज्यादा भीड़ उन बकरों को देखने के लिए उमड़ रही है, जिनके शरीर पर ‘अल्लाह’ का नाम उभरा हुआ बताया जा रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- आईटी ऑफिस में मारपीट: असिस्टेंट कमिश्नर योगेंद्र मिश्र किए गए निलंबित, बंगाल-सिक्किम क्षेत्र से संबद्ध किया
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े- UP: यूपी में कल से सिमटेगी बारिश, अब गर्मी दिखाएगी तेवर... चार से पांच डिग्री बढ़ेगा पारा


राजाजीपुरम के शाहनवाज का अजमेरी नस्ल का बकरा, जिसके पेट पर ‘अल्लाह’ का नाम दिखने का दावा किया गया है, 5 लाख रुपये में पेश किया गया है। वहीं, बालागंज के अकबर अपने देसी नस्ल के बकरे को 1.60 लाख रुपये में बेच रहे हैं, जिसके कान पर ‘अल्लाह’ का नाम उभरा होने का दावा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed