फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   2 crore rupees for enlighten shahid path

शहीद पथ पर हर रात होगी चांदनी

Sun, 05 Oct 2014 04:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 05 Oct 2014 04:47 PM IST
विज्ञापन
 2 crore rupees for enlighten shahid path

शहीद पथ को दूधिया रोशनी से जगमग करने के लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने नगर निगम को दो करोड़ रुपये उधार दिए हैं।

विज्ञापन


ये रकम बाद में नगर निगम शहरी समग्र विकास योजना से प्राप्त निधि के तौर पर एलडीए को वापस कर देगा। नगर निगम अब बहुत जल्द शहीद पथ पर स्ट्रीट लाइट लगाने का काम शुरू करा देगा, जिससे दुघर्टनाओं की संख्या में कमी आएगी।


शहीद पथ पर होने वाली दुघर्टनाओं को रोकने के लिए नगर निगम, आवास विकास परिषद, नेशनल हाईवे अथारिटी, एलडीए और अन्य संबंधित विभागों की संयुक्त समिति ने इस मार्ग पर फैजाबाद रोड से कानपुर रोड तक करीब 10 करोड़ रुपये की एलईडी लाइट लगाने का फैसला किया है।
विज्ञापन


ये खर्च सभी एजेंसियां मिल कर उठाएंगी। जबकि, सभी एजेंसियों को भुगतान शहरी समग्र विकास योजना के तहत बाद में किया जाना है।

एलडीए के अधिशासी अभियंता डीपी सिंह ने बताया कि नगर निगम को प्राधिकरण की ओर से दो करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed