फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   2 criminals caught by up police

लखनऊ में पुलिस ने दबोचे हथगोले बेचने वाले भाईयों को

Tue, 30 Jun 2015 09:15 AM IST
Updated Tue, 30 Jun 2015 09:15 AM IST
विज्ञापन
2 criminals caught by up police

हसनगंज पुलिस ने सोमवार दोपहर अपराधियों को हथगोले बेचने वाले मशालची टोला निवासी राम सुंदर उर्फ बाबू और उसके छोटे भाई श्याम सुंदर को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पांच महीने से हथगोलों की सप्लाई कर रहे थे। इनके पास से आठ हथगोले बरामद हुए हैं।

विज्ञापन


सीओ महानगर राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बीते कई दिन से खदरा के मशालची टोला स्थित एक मकान से हथगोलों की खरीद-फरोख्त की सूचना मिल रही थी। हसनगंज थाना प्रभारी दिनेश सिंह को हथगोले बेचने वालों का सुराग लगाने के लिए लगाया गया था।
विज्ञापन


सोमवार को पुलिस टीम को हथगोलों सहित लोगों की मौजूदगी की खबर मिली। इसके बाद दबिश देकर राम सुंदर और श्याम सुंदर को पकड़ लिया गया। सीओ ने बताया कि राम सुंदर को कुछ महीने पहले वन विभाग ने दुर्लभ चिड़िया चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जबकि श्याम सुंदर चोरी के मामले में जेल जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हरदोई का बदमाश देता था हथगोले

2 criminals caught by up police

सीओ ने बताया कि दोनों बदमाशों को हथगोलों की सप्लाई हरदोई का बदमाश करता था। अक्सर हरदोई जाकर दोनों हथगोले खरीदते थे। हालांकि, पूछताछ में उक्त बदमाश के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी। राम सुंदर ने बदमाश का नाम-पते की जानकारी से इन्कार किया है।

राम सुंदर ने बताया कि एक हथगोले का वह 250 रुपये वसूलता था। थाना प्रभारी दिनेश सिंह के मुताबिक, हथगोले काफी बड़े हैं। एक हथगोले का वजन 500 ग्राम के आसपास है।

धरपकड़ के एक अन्य मामले में मड़ियांव पुलिस ने 5000 का इनामी गैंगस्टर दबोचा लिया। आरोपी सीतापुर के मिश्रिख निवासी गोलू को रविवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि गोलू शातिर चोरों के गैंग का सदस्य है।

उसके खिलाफ बीते वर्ष अलीगंज थाना में गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी। करीब एक साल से वह फरार था। हाल ही में अलीगंज पुलिस ने उस पर 5000 रुपये का इनाम घोषित किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed