फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   2.59 lakh girls did not get kanya vidyadhan

नहीं मिला 2.59 लाख छात्राओं को कन्या विद्याधन

Fri, 13 Jun 2014 10:24 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 13 Jun 2014 10:24 AM IST
विज्ञापन
2.59 lakh girls did not get kanya vidyadhan

लोकसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता के कारण प्रदेश की 2.59 लाख

विज्ञापन
छात्राओं को कन्या विद्याधन वितरित नहीं हो सका।

विभाग योजना के 480.28 करोड़ रुपये का उपयोग नहीं कर पाया। यह राशि पीएलए (पब्लिक लेजर अकाउंट) में रख दी गई थी।

अब माध्यमिक शिक्षा मंत्री इकबाल महमूद ने शेष्ा छात्राओं को तत्काल कन्या विद्याधन देने के निर्देश दिए हैं।


मंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार ने वर्ष 2013-14 में 4.45 लाख छात्राओं को कन्या विद्याधन देने का लक्ष्य रखा था। इनमें से 1.86 लाख छात्राओं को ही कन्या विद्याधन का लाभ मिल पाया है।

सरकार ने इसके लिए 900 करोड़ रुपये का प्रावधान किया था। इसमें से 480 करोड़ रुपये बच गए थे। इसे तत्काल वितरित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं।

साथ ही सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष 2014-15 में भी इस योजना के लिए 900 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया है।


प्रदेश में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की इंटर पास करने वाली छात्राओं को कन्या विद्याधन दिया जाता है।

वर्ष 2013-14 में सामान्य वर्ग की 73,172, अल्पसंख्यक वर्ग की 65,994, पिछड़ा वर्ग की 1,29,945 अनुसूचित जाति की 1,76,388 छात्राओं को इस योजना का लाभ देने का लक्ष्य रखा गया था।

इनमें से सामान्य वर्ग की 37,990, अल्पसंख्यक वर्ग की 33,262, पिछड़ा वर्ग की 69,225, अनुसूचित जाति की 45,826 छात्राओं को ही इस योजना का लाभ मिल सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed