{"_id":"63c85bb592b9c166cb7d1fa1","slug":"2-5-crore-extortion-money-asked-from-madurima-owner-lucknow-news-lko6671511155-2023-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: मधुरिमा के मालिक से मांगी ढाई करोड़ की रंगदारी, तीन लोगों पर लगाया आरोप, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: मधुरिमा के मालिक से मांगी ढाई करोड़ की रंगदारी, तीन लोगों पर लगाया आरोप, मुकदमा दर्ज
Thu, 19 Jan 2023 04:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jan 2023 04:47 PM IST
सार
लखनऊ के मधुरिमा रेस्टोरेंट से ढाई करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मधुरिमा रेस्टोरेंट के मालिक मनीष कुमार गुप्ता ने तीन लोगों पर ढाई करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। विभूतिखंड थाने में दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
प्रभारी निरीक्षक विभूतिखंड राम सिंह के मुताबिक विशेष खंड में मनीष परिवार सहित रहते हैं। उनका विभूतिखंड के पिकप भवन के पास मधुरिमा के नाम से रेस्टोरेंट व मिठाई की दुकान है। मनीष के मुताबिक विनम्रखंड गोमतीनगर निवासी राम प्रकाश मिश्रा, राम मनोहर मिश्रा की एक संपत्ति विनय खंड में है, जिसमें उनका प्रतिष्ठान तीन साल से चल रहा है। इस संपत्ति की रजिस्ट्री 27 दिसंबर 2022 को हुई है।
निबंधन कार्यालय में राम प्रकाश मिश्रा, राम मनोहर मिश्रा और राम प्रकाश की पत्नी प्रियंका मिश्रा की ओर से मनीष के पक्ष में रजिस्ट्री की गई। संपत्ति का तय दाम लेने के बाद रजिस्ट्री की गई।
विज्ञापन
इसके बाद भी राम प्रकाश, राम मनोहर व उनके पिता धर्मदेव ढाई करोड़ रुपये मांग रहे हैं। रुपये न देने पर व्यापार न करने देने और जान से मारने की धमकी दी गई है। प्रभारी निरीक्षक राम सिंह के मुताबिक जांच की जा रही है।