फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   19.83 lakh duped in the name of petrol pump dealership

Lucknow News: पेट्रोल पंप की डीलरशिप के नाम पर 19.83 लाख रुपये ठगे

Tue, 11 Nov 2025 02:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
19.83 lakh duped in the name of petrol pump dealership
लखनऊ। पेट्रोल पंप की डीलरशिप दिलाने के नाम पर साइबर जालसाजों ने अलीगंज सेक्टर-के निवासी कारोबारी अंबिका प्रताप सिंह से 19.83 लाख रुपये ठग लिए। उन्होंने पांच नवंबर को साइबर क्राइम थाने में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया।
विज्ञापन

अंबिका के मुताबिक उन्हें जियो बीपी मोबिलिटी पेट्रोल पंप की डीलरशिप लेनी थी। 26 अक्तूबर को उन्होंने jiobprbmlbpdealership.in पर पंजीकरण कराया। चार नवंबर की सुबह 11 बजे उनके पास jiobp@rbmlbpdealership.in से मेल आया। इसमें कुछ दस्तावेज मांगे गए। इसके बाद प्रक्रिया के नाम पर 19.83 लाख मांगे गए।
विज्ञापन


अंबिका ने आरटीजीएस से दो खातों में 19.83 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद उनके पास व्हाट्सएप कॉल आई। बात करने के दौरान संदेह होने पर उन्होंने दोनों खातों की जांच की तो पता चला कि वे जालौन के थे। पीड़ित ने दोबारा संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन ठगों ने मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया। इंस्पेक्टर ब्रजेश यादव के मुताबिक रकम फ्रीज कराने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed