फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   1967 New Corona positive in UP, number of new patients increased, discharge decreased

यूपी में 1967 नए कोरोना पॉजिटिव, नए मरीजों की संख्या बढ़ी, डिस्चार्ज की घटी

Thu, 03 Dec 2020 09:39 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 03 Dec 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
1967 New Corona positive in UP, number of new patients increased, discharge decreased
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
यूपी में बृहस्पतिवार को 1967 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। जबकि 1696 को डिस्चार्ज किया गया है। बीते चार दिनों के बाद एक फिर नए मरीजों की संख्या डिस्चार्ज लोगों से अधिक हो गई है। प्रदेश में अभी तक सामने आए कुल 549228 पॉजिटिव में से 518390 मरीजों को स्वास्थ्य लाभ मिलने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। इस तरह प्रदेश में मरीजों के ठीक होने की दर 94.4 प्रतिशत हो गई है। अब तक कोरोना संक्रमण से 7848 की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में 22290 एक्टिव मरीज हैं। इनमें से 10846 होम आइसोलेशन में हैं। कुल 2124 निजी चिकित्सालयों में अपना इलाज करा रहे हैं। अन्य बचे हुए लोग सरकारी व्यवस्था में भर्ती हैं। उन्होंने बताया कि अब तक 315814 लोगों ने होम आइसोलेशन का विकल्प चुना है। इनमें से 304968 ने अपना आइसोलेशन का समय पूरा कर लिया है। बुधवार को प्रदेश में 169898 नमूनों की जांच की गई। इस तरह अब 19788497 कुल नमूने की जांच की जा चुकी है। आरटीपीसीआर जांच के लिए नवंबर के दूसरे पखवाडे़ में 42 प्रतिशत से ज्यादा नमूने लिए गए हैं।
विज्ञापन


कोरोना के टीके के लिए बढ़ाई जा रही भंडारण क्षमता
अपर मुख्य सचिव ने बताया कि कोरोन संक्रमण से बचाव के लिए होने वाले टीकाकरण की तैयारियां की जा रही है। इस समय वैक्सीन भंडार की क्षमता 80 हजार लीटर है। इसे बढ़ाकर 2.03 हजार लीटर किया जा रहा है। लगभग 1.25 लाख लीटर भंडारण क्षमता को बढ़ाया जा रहा है। इंट्रामस्कुलर टीका लगाने वालों की पहचान की जा रही है। जैसे ही वैक्सीन आएगी। भारत सरकार की निर्देश के अनुसार ही टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उम्र के हिसाब से कोरोना संक्रमण
0 से 10 वर्ष     3.58 प्रतिशत
11 से 20 वर्ष   9.87 प्रतिशत
21 से 30 वर्ष   24.37 प्रतिशत
31 से 40 वर्ष    21.43 प्रतिशत
41 से 50 वर्ष   16.08  प्रतिशत
51 से 60 वर्ष   13.30 प्रतिशत
60 वर्ष से अधिक10.37 प्रतिशत 

प्रदेश में संक्रमण का हाल
लखनऊ- 331
मेरठ    - 220
नोएडा  - 120
गाजियाबाद- 113
वाराणसी  - 113
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed