फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   19,572 railway employees got promotion, 2,113 from Lucknow division

Lucknow News: 19,572 रेलकर्मियों को मिली पदोन्नति, 2,113 लखनऊ मंडल के

Tue, 21 Jan 2025 01:56 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
19,572 railway employees got promotion, 2,113 from Lucknow division
लखनऊ। उत्तर रेलवे के कार्मिक विभाग ने कैलेंडर निगरानी प्रणाली से 19,572 रेलकर्मियों को पदोन्नति दी है। इसमें लखनऊ मंडल के 2113 रेलकर्मी शामिल हैं।
विज्ञापन


मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि कार्मिकों को पदोन्नति देने के लिए महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा के निर्देश पर चयन कैलेंडर निगरानी प्रणाली का इस्तेमाल किया गया। वर्ष 2024 में 1.16 लाख कर्मियों में से 19,572 की पदोन्नति चयन कैलेंडर निगरानी प्रणाली के जरिए की गई। इसकी कुल संख्या करीब 16.87% है। उत्तर रेलवे देश का पहला जोन है, जिसमें पदोन्नति के लिए इस प्रक्रिया को अपनाया गया है।

इन कर्मचारियों को मिला लाभ

सीपीआरओ ने बताया कि वर्ष 2024 में उत्तर रेलवे जोन में कुल 19,572 रेलकर्मियों को पदोन्नति दी गई है। इसमें दिल्ली मंडल के 6,008, मुरादाबाद मंडल के 3,403, फिरोजपुर मंडल के 2,866, लखनऊ मंडल के 2,113, अंबाला मंडल के 2,011 और अन्य यूनिट वर्कशॉप के 3,171 कर्मचारी शामिल हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed