{"_id":"5cbcb79cbdec2213fa1fcc04","slug":"191555871644-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो युवकों को जहरखुरानों ने लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो युवकों को जहरखुरानों ने लूटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो युवकों को जहरखुरानों ने लूटा
बाराबंकी। मुंबई से कमाई करके घर लौट रहे दो युवकों को बदमाशों ने नशीली चाय पिलाकर लूट लिया।
पुलिस के मुताबिक मुंबई में बावर्ची का काम करने वाले किंतूर निवासी मकबूल अंसारी व अयोध्या निवासी असलम घर लौट रहे थे।
सोमवार भोर चार बजे ट्रेन से उतरने के बाद दोनों लोग बस स्टेशन पहुंचे मगर वहां उन्हें कोई साधन नहीं मिला।
तभी वहां एक कार में बैठे कुछ लोगों ने दोनों को घर पहुंचाने को कहा। इस पर मकबूल व असलम कार में बैठ गए। कार सवार लोग हाईवे के एक ढाबे पर रुके और दोनों को चाय पिलाई।
इसके बाद मरकामऊ गन्ना सेंटर के पास असलम को कार से ढकेल दिया और मकबूल अंसारी को शहर में जिला अस्पताल के पास छोड़कर चले गए। राहगीरों ने दोनों लोगों को बेहोश पड़ा देख पुलिस को सूचना दी।
इस पर पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मकबूल के पुत्र सईद ने कोतवाली में तहरीर दी है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक रविंद्र यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।