{"_id":"5c1bd1c4bdec2256e741b4f5","slug":"191545327044-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस से पहले प्रदेश को मिल जाएंगे 29 हजार सिपाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस से पहले प्रदेश को मिल जाएंगे 29 हजार सिपाही
Thu, 20 Dec 2018 11:00 PM IST
MANISH sachan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: MANISH sachan
Updated Thu, 20 Dec 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणतंत्र दिवस से पहले यूपी को 29 हजार नए रंगरूट मिल जाएंगे। 2015 बैच के लगभग 29 हजार रंगरूटों का प्रशिक्षण 24 जनवरी को पूरा हो जाएगा। पीएसी मध्य जोन के आईजी ए सतीश गणेश ने बताया कि 29 हजार में से 3528 रंगरूट पीएसी को मिलेंगे। इन्हें अलग-अलग राज्यों में सीआरपीएफ और सीआईएसएफ के ट्रेनिंग सेंटर पर प्रशिक्षण दिलाया जा रहा है। वहीं, नागरिक पुलिस के 7680 जवानों को पीएसी के 29 रिक्रूटमेंट ट्रेनिंग सेंटर पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
प्रशिक्षण निदेशालय के एडीजी संजय तरडे ने बताया कि यूपी व अलग-अलग राज्यों में प्रशिक्षण ले रहे रंगरूटों का प्रशिक्षण 24 जनवरी को पूरा हो जाएगा। इसी दिन पासिंग आउट परेड होगी और इसमें पास होने वाले रंगरूटों को फील्ड में भेजा जाएगा। जो रंगरूट पासिंग आउट परेड में सफल नहीं हो पाएंगे, उन्हें दूसरा मौका दिया जाएगा।