फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   चार करोड़ से बन रहा आईटीआई भवन

चार करोड़ से बन रहा आईटीआई भवन

Sat, 30 Jun 2018 10:48 PM IST
Updated Sat, 30 Jun 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
चार करोड़ से बन रहा आईटीआई भवन
बलरामपुर। श्रीदत्तगंज ब्लॉक के शैक्षिक पिछड़ेपन को दूर करने के लिए क्षेत्र में चार करोड़ पांच लाख रुपये की लागत से आईटीआई भवन का निर्माण कराया जा रहा है। आईटीआई भवन के निर्माण की प्रक्रिया अंतिम चरण में चल रही है। श्रीदत्तगंज ब्लॉक के तेंदुई जिगनी गांव में आईटीआई भवन का निर्माण कराया जा रहा है। 11वीं और 12वीं पंचवर्षीय योजना के तहत तकनीकी शिक्षण संस्थान का निर्माण कराया जा रहा है। इससे क्षेत्र की करीब दो लाख आबादी के बच्चों को आसानी से तकनीकी शिक्षा की पढ़ाई करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन


मल्टी सेक्टोरल डेवलपमेंट प्लान से हो रहा निर्माण
श्रीदत्तगंज ब्लॉक के तेंदुई जिगनी गांव में मल्टी सेक्टोरल डेवलपमेंट प्लान के तहत राजकीय आईटीआई के भवन का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। मल्टी सेक्टोरल डेवलपमेंट प्लान के नोडल अफसर व जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी यादवेंद्र सिंह ने बताया कि केंद्र व राज्य सरकार की तरफ से 11वीं व 12वीं पंचवर्षीय योजना के तहत 20 फरवरी 2014 में आईटीआई भवन के निर्माण की आधारशिला रखी गई थी। पांच एकड़ जमीन में चार करोड़ पांच लाख रुपये की लागत से आईटीआई भवन का निर्माण कार्य शुरू किया गया। कार्यदायी संस्था वक्फ विकास निगम लिमिटेड को शासन से प्रथम किस्त के रूप में दो करोड़ 42 लाख 48 हजार रुपये की राशि निर्गत की गई। प्रथम किस्त का उपभोग प्रमाण पत्र देने के बाद बाकी बची धनराशि शासन ने उपलब्ध कराई।
विज्ञापन


हर साल 600 छात्रों को तकनीकी पढ़ाई करने का मिलेगा मौका
आईटीआई विशुनपुर विश्राम पचपेड़वा के प्रधानाचार्य व आईटीआई तेंदुई जिगनी के नोडल अफसर एके पांडेय तथा आईटीआई भवन निर्माण के अनुदेशक आशीष भूषण ने बताया कि श्रीदत्तगंज ब्लॉक के तेंदुई जिगनी गांव में आईटीआई भवन का निर्माण अंतिम चरण में चल रहा है। भवन की रंगाई-पुताई व बाउंड्रीवाल आदि का कार्य पूरा हो चुका है। विद्युत कनेक्शन का कार्य कराया जा रहा है। तेंदुई जिगनी गांव के आईटीआई में हर साल 600 छात्रों को तकनीकी ट्रेडों में पढ़ाई करने का मौका मिलेगा। शिक्षा सत्र 2019-20 के लिए एडमीशन की प्रकिया शुरू कर दी गई है। पहले साल 480 छात्रों का 12 ट्रेडों में एडमीशन लिया जाएगा। तकनीकी शिक्षण संस्थान में भारत सरकार के आठ जैसे फिटर, इलेक्ट्रिशियन, रेफ्रिजरेशन, एयर कंडीशन, कंप्यूटर ऑपरेटर, टर्नर अथवा मशीनिस्ट, ड्रेस मेकिंग व क्रॉफ्ट मैन तथा यूपी स्टेट की तरफ से चार ट्रेडों में पढ़ाई करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईटीआई भवन शीघ्र हैंडओवर कराने का दिया निर्देश
श्रीदत्तगंज ब्लॉक के तेंदुई जिगनी गांव में आईटीआई भवन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। कार्यदायी संस्था वक्फ विकास निगम लिमिटेड को जांच व अन्य सभी प्रक्रियाएं पूरी कराकर आईटीआई विशुनपुर विश्राम पचपेड़वा के प्रधानाचार्य को शीघ्र हैंडओवर कराने का निर्देश दिया गया है। अगले सत्र से कक्षाएं शुरू करा दी जाएंगी, जिसके लिए प्रधानाचार्य विशुनपुर विश्राम को एडमीशन कराने का निर्देश दिया गया है।
- कृष्णा करुणेश, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed