फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   नगर की मलिन बस्तियों में बिछेगा सड़कों का जाल

नगर की मलिन बस्तियों में बिछेगा सड़कों का जाल

Thu, 28 Jun 2018 10:32 PM IST
Updated Thu, 28 Jun 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
नगर की मलिन बस्तियों में बिछेगा सड़कों का जाल
बहराइच। नगर की मलिन बस्तियों में जलभराव व बजबजाती नालियों से निजात के लिए सड़कों का जाल बिछाने की कार्ययोजना तैयार की गई है। नानपारा, बहराइच शहर और जरवल में योजना के तहत काम कराए जाएंगे। तीनों नगरों में 21 मार्गों को निर्माण के लिए चिन्हित किया गया है।
विज्ञापन


कुछ जगहों पर काम शुरू भी करा दिए गए हैं। इसके लिए सरकार ने करीब एक करोड़ रुपये की धनराशि जारी कर दी है। बहराइच मेें 10, नानपारा में 6 व जरवल में 5 सड़कों का निर्माण होगा। मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित और मलिन बस्ती योजना के तहत वर्ष 2018-19 में विकास कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन


इसके लिए नगर क्षेत्र की मलिन बस्तियों को चिन्हित किया गया है। नगर पालिका परिषद बहराइच की मलिन बस्ती मोहल्ला शोभापुरवा, घसियारीपुरा के नौव्वागढ़ी की हरिजन बस्ती, बख्शीपुरा में चांदमारी व सलारगज नई बस्ती में कलंदरपुरवा, नगर पालिका परिषद नानपारा में राढ़नटोला के गोड़ियनपुरवा, मेहतरनटोला के भगहरन, बड़ा हसनगंज और किला के कुशबंधियन टोला व नगर पंचायत जरवल के मासूकनगर व अहमदशाह नगर के 21 मार्गों को प्रशासन ने चिन्हित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन मार्गों के निर्माण पर लगभग एक करोड़ दस लाख रुपये की रकम खर्च होगी। योगी सरकार ने मलिन बस्तियों के विकास के लिए बजट जारी कर दिया है। कुछ स्थानों पर निर्माण कार्य शुरू भी करा दिए गए हैं।


नगरीय विकास अभिकरण की ओर से नगर क्षेत्र की मलिन बस्तियों में निर्माण कार्य कराया जाएगा। इसके लिए बजट मिल चुका है। कुछ जगहों पर निर्माण कार्य भी जारी है। निर्माण के बाद इन सड़कों को संबंधित निकाय को हस्तानांतरित कर दिया जाएगा। इससे उसकी देखरेख की समस्या न पैदा हो सके।
-संजय सिंह, परियोजना निदेशक, डूडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed