फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   बैंकों की हड़ताल से 150 करोड़ का कारोबार प्रभावित

बैंकों की हड़ताल से 150 करोड़ का कारोबार प्रभावित

Thu, 31 May 2018 09:47 PM IST
Updated Thu, 31 May 2018 09:47 PM IST
विज्ञापन
बैंकों की हड़ताल से 150 करोड़ का कारोबार प्रभावित
बहराइच। हड़ताल से गुरुवार को भी बैंकों में ताले लटकते रहे। लेनदेन पूरी तरह ठप रहा। बैंक कर्मियों ने इलाहाबाद बैंक के मंडलीय कार्यालय के सामने एकत्रित होकर नारेबाजी कर धरना दिया। हड़ताल से लगभग 16 लाख उपभोक्ता प्रभावित हुए। कई उपभोक्ताओं को परिवारीजनों के इलाज के लिए पैसे की जरूरत थी।
विज्ञापन


लेकिन पैसे न मिलने से मायूस नजर आए। जिले के बैंक कर्मी अपने हक और अधिकार को लेकर आंदोलित हैं। यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियन के आह्वान पर यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन के बैनर तले गुरुवार को हड़ताल जारी रही। 319 बैंक शाखाओं का कामकाज प्रभावित रहा।
विज्ञापन


लगभग 150 करोड़ का लेनदेन नहीं हो सका। चेक क्लीयर नहीं हो सके। बैंकों के ताले नहीं खुले। गुरुवार सुबह बैंक अधिकारी और कर्मचारी अपने शाखा कार्यालय पर पहुंचे लेकिन नारेबाजी कर प्रदर्शन करते हुए हक की मांग की। इसके बाद बैंक कर्मी इलाहाबाद मंडलीय कार्यालय परिसर में एकत्रित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां नारेबाजी करते हुए सभी ने सरकार पर उपेक्षापूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया। जिला संयोजक कृष्णकांत अवस्थी ने कहा कि सरकार बड़े-बड़े पूंजीपतियों को ऋण प्रदान करने का दिशा निर्देश देती है। लेकिन ऋण की राशि पूंजीपति जमा नहीं करते, जिसके लिए बैंक कर्मियों को दोषी ठहराया जाता है।

यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन के मंत्री अफरोज आलम लारी ने कहा कि राष्ट्रीयकृत बैंकों में तालाबंदी से दूसरे दिन लगभग 150 करोड़ का लेनदेन नहीं हो सका। चेक फंसी रही। यूनाइटेड फोरम के कार्यवाहक अध्यक्ष मेंहदी हसन ने कहा कि कर्मचारियों के हक और अधिकार के लिए हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा।

यूपी बैंक एंप्लाइज यूनियन के अध्यक्ष दिनेश कुमार ने सभी से एकजुटता बनाए रखने की बात कही। सभा को लाल जी जायसवाल, आशीष कुमार गुप्ता, वीएस दीक्षित, सुधीर द्विवेदी, चंदन कुमार, हिम्मत सिंह, संदीप भाटी, जितेंद्र आदि ने संबोधित किया।

पैसे के अभाव में नहीं खरीद सके दवा
नानपारा तहसील क्षेत्र के असवा गांव निवासी धरमू को पेट की बीमारी है। उसका इलाज जिला मुख्यालय के एक निजी चिकित्सक से चल रहा है। धरमू का कहना है कि दो दिन से बैंक के चक्कर लगा रहे हैं। पैसे के अभाव में दवा नहीं ले सके। लालपुर शिवपुर निवासी किरन देवी का खाता भी इलाहाबाद बैंक में है।

किरन का ऑपरेशन मेडिकल कॉलेज में हुआ है। किरन का कहना है कि गुरुवार को उसे लखनऊ दिखाने जाना था। बैंक पहुंचे तो हड़ताल का पता चला। इलाज में विलंब हो रहा है। खैरीघाट के बेहड़ा निवासी संतोष कुमार ने बताया कि पत्नी का ऑपरेशन हुआ है। दो दिन से बैंक के चक्कर लगा रहा हूं।


लेकिन हड़ताल से पैसा नहीं मिल रहा है। इसी गांव निवासी पीयूष बाजपेई की पत्नी भी बीमार है। खाता बेहड़ा इलाहाबाद बैंक में है। पीयूष ने बताया कि सप्ताह भर पूर्व बैंक में आधार कार्ड खाते से लिंक करने के लिए दिया था। लेकिन आधार कार्ड लिंक नहीं किया गया। इसी बीच हड़ताल हो गई। बैंक में ताला लटक रहा है। आधार लिंक न होने से बैंकमित्र शाखा व जनसेवा केंद्र से भी पैसे नहीं निकाल पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed