फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   खसरे से सगी बहनों समेत तीन की मौत

खसरे से सगी बहनों समेत तीन की मौत

Fri, 20 Apr 2018 11:48 PM IST
Updated Fri, 20 Apr 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खसरे से सगी बहनों समेत तीन की मौत
फखरपुर/रुपईडीहा। बदल रहे मौसम के बीच खसरा फैलने लगा है। तेजवापुर के कटहा और रुपईडीहा के बरगदहा गांव में खसरे से 25 से अधिक लोग बीमार हैं। जबकि सगी बहनों समेत तीन मासूमों की मौत हो गई। दो बच्चों की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन



विकास खंड तेजवापुर अंतर्गत कटहा गांव में लगभग 12 बच्चे चपेट में हैं। गांव निवासी खलील के घर में उनकी तीन बेटियां खसरे से पीड़ित थीं। इनमें पांच वर्षीय पुत्री मनीषा की भोर में दो बजे के आसपास मौत हो गई। जबकि चार वर्षीय गुलफ्शां ने दिन में तीन बजे दम तोड़ा।
विज्ञापन


छोटी बेटी बबली (3) जिंदगी-मौत से जूझ रही है। उधर राजू की आठ वर्षीय पुत्री चांदनी की भी खसरे से मौत हो गई। जबकि गांव निवासी सबीना (10), रहीश (6), जाकिर (4), साकिब (16) समेत अन्य बच्चे बीमार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में खसरे से तीन बच्चों की मौत के बाद शुक्रवार सुबह जब ग्रामीण आंदोलन की मुद्रा में आए। तब आनन-फानन में सूचना पाकर संक्रामक रोग नियंत्रण कक्ष की टीम गांव भेजी गई। टीम ने परीक्षण कर बच्चों को दवाइयां दी हैं।

लेकिन हालत खराब होने के बावजूद किसी को जिला अस्पताल रेफर नहीं किया गया है। उधर रुपईडीहा थाना अंतर्गत बरगदहा गांव निवासी धीरज, गीता देवी, नीतू, पुष्पा, अल्पना वर्मा, हरिशंकर, पूनम समेत 13 से अधिक लोग बीमार हैं।


यहां पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाबागंज के चिकित्साधीक्षक डॉ. अर्चित श्रीवास्तव, डॉ. अजीत कुमार श्रीवास्तव और डॉ. सुमित सिंह ने गांव पहुंचकर रोगियों का इलाज शुरू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed