फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब की जयंती

धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब की जयंती

Sat, 14 Apr 2018 11:04 PM IST
Updated Sat, 14 Apr 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब की जयंती
फैजाबाद। बाबा साहेब डॉ. भीमराम आंबेडकर की जयंती जिले भर में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा सांसद लल्लू सिंह ने अयोध्या के जलवानपुरा में डॉ. आंबेडकर की मूर्ति का लोकार्पण किया। इस दौरान एक रथ यात्रा भी निकाली गई जो शंकरगढ़ बाजार में समाप्त हुई। इसी क्रम में बसपा-सपा ने भी अपने-अपने पार्टी कार्यालयों पर बाबा साहेब की जयंती मनाई। कांग्रेस ने पूराबाजार के दलित बस्ती में सहभोज का आयोजन किया। इसके अलावा कलेक्ट्रेट सभागार में कमिश्नर मनोज मिश्र, डीएम डॉ. अनिल कुमार की मौजूदगी में डॉ. आंबेडकर को नमन किया गया।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में भारत रत्न डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर की जयंती सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाई गई। साथ ही ग्राम स्वराज अभियान व ग्राम स्वशासन अभियान की भी शुरूआत की गई। इस दौरान आयोजित गोष्ठी में मण्डलायुक्त मनोज मिश्र ने कहा कि सरकार ने ऐसे सभी महान विभूतियों की जयंती पर संगोष्ठी व कार्यक्त्रस्म आयोजित करने के निर्देश दिये ताकि उनके बताए गए रास्ते पर हम चल सकें। जिलाधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने कहा मनुष्य परिस्थितियों का दास होता है, यह गलत है और इसे साबित किया डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर ने। इस अवसर पर सीडीओ अक्षय त्रिपाठी, एडीएम प्रशासन शिव शंकर शर्मा, एडीएम वित्त एवं राजस्व मदन चंद दूबे, सिटी मजिस्ट्रेट सीएल मिश्र, जिला पूर्ति अधिकारी शोभनाथ यादव, ओएसडी राम अचलए पीडब्लूडी के जय प्रकाश भारती ने बाबा साहब के जीवन परिचय सहित उनकी नीतियों एवं आदर्शों के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन

विकास भवन व तहसीलों में बाबा साहेब की जयंती मनाई गई। विकास भवन में सीडीओ अक्षय त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी हवलदार सिंह सहित अधिकारियों व कर्मचारियों ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। तहसील रुदौली में विधायक रामचंदर यादव, उप जिलाधिकारी पंकज सिंह, तहसीलदार रामजनम यादव ने तहसील के स्टाफ की उपस्थिति में बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके द्वारा किये गये कार्यों के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में हुए कई आयोजन
ाबा साहेब की जयंती पर अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने बालदा स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद उन्हें देश का सच्चा सिपाही बताया। इस दौरान विधायक ने जिला चिकित्सालय में फल वितरित किया। भारतीय बौद्ध महासभा के तत्वावधान में बाबा साहब की जयंती पर प्रात: 8 बजे कचेहरी परिसर स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। रेलवे मनोरंजन क्लब फैजाबाद के कार्यक्रम का प्रारंभ तथागत बुद्ध और बाबा साहब डॉक्टर आंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष मोमबत्ती जलाकर परीक्षण पंचशील ग्रहण से कार्यक्रम की संरक्षा लल्लन प्रसाद अंबेश ने किया। साकेत महाविद्यालय के कर्मचारी परिषद के तत्वावधान में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि साकेत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय मोहन श्रीवास्तव ने अपने विचार व्यक्त किए। दूरदर्शन अनुरक्षण के उप निदेशक राममूर्ति मिश्र ने आयोजित कार्यक्रम में बाबा साहेब के विचारों पर प्रकाश डाला। राष्ट्रीय लोकदल ने पार्टी कार्यालय आनन्द नगर गौहनिया चौराहा पर बाबा साहब के चित्रपर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस दौरान दलित प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बेचूलाल ज्ञान की अध्यक्षता में गोष्ठी आयोजित की गई। वहीं अंगूरीबाग में विहिप के जिला मंत्री अभिषेक सिंह ने गोष्ठी का आयोजन किया।

ग्रामीण क्षेत्रों में भी हुए आयोजन
रुदौली में पूरे गुजर मजरे मीसा में बीजेपी के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि संविधान निर्माता डॉ. आंबेडकर के सम्मान में नया इतिहास रचने का काम बीजेपी सरकार ने किया है। रुदौली नगर पालिका में आयोजित कार्यक्रम में विधायक रामचंद्र यादव ने डॉ. आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस दौरान विधायक ने चयनित वार्ड काशीपुर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। तारुन में जनसेवा केंद्र पर बालापुर के प्रधान सुभाष चंद्र की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। बीकापुर के पातुपुर गांव में गोष्ठी का आयोजन किया गया और साफ-सफाई अभियान भी चलाया गया। पूर्व प्रधान रामबरन के नेतृत्व में जुलूस निकाला गया।

समाजिक समरता के पक्षधर थे बाबा साहेब : अनुपमा
बाबा साहेब भारतीय संविधान के प्रमुख शिल्पकार थे, वे सामाजिक समरस्ता के वे पक्षधर थे। हमें उनके विचारों का अनुसरण करना चाहिए। उक्त बाते बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल ने शंकरगढ़ बाजार में समरसता दिवस पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं। सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने दिल्ली में बाबा साहेब के नाम पर राष्ट्रीय स्मारक स्थापित करवाया। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि हम सबको बाबा साहेब के जीवन से प्रेरणा लेते हुए उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। विधायक शोभा सिंह ने कहा कि देश का हर नागरिक डॉ. आंबेडकर के प्रति श्रद्धा रखता है। जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने समापन अवसर पर कहा कि भाजपा ने हमेशा गरीबों व वंचितों के हित में काम किया है।
भारतीय जनता युवा मोर्चा व डॉ. भीमराव आंबेडकर सेवा समिति के द्वारा अयोध्या के जलवानपुरा स्थित आंबेडकर प्रांगण से शोभा यात्रा निकाली। जिसको सांसद लल्लू सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया। शोभा यात्रा की अगुवाई युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह डिंपल ने की।


सपा, बसपा, कांग्रेस ने किया नमन
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने साहबगंज स्थित डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर सपा जिलाध्यक्ष गंगासिंह यादव की अगुवाई में माल्यार्पण किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री आनंदसेन यादव, विधान परिषद सदस्य लीलावती कुशवाहा, जिला पंचायत सदस्य प्रियंकासेन यादव, जिला उपाध्यक्ष बाबूराम गौड़ आदि बड़ी संख्या में मौजूद सपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर पार्टी कार्यालय पर विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद समेत अन्य ने बाबा साहेब के चरित्र पर प्रकाश डाला। पूरा ब्लॉक के ग्राम पूरा जलालुद्दीन नगर के ग्राम प्रधान डिगईराम कोरी द्वारा आयोजित समारोह व सहभोज के दौरान प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर किया। कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन में भी कांग्रेसियों ने गोष्ठी कर श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं बसपा के नाका मकबरा कार्यालय पर बसपा के प्रदेश अध्यक्ष रामअचल राजभर, पूर्व मंत्री लालजी वर्मा ने बाबा साहेब को नमन किया। इस मौके पर एमएलसी दिनेश चंद्रा, विधायक रीतेश पांडेय, पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह बबलू, बज्मी सिद्दीकी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed