{"_id":"5ac90f714f1c1bd4618b61e0","slug":"191523126129-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक चालक को गोली मारकर 65 हजार की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक चालक को गोली मारकर 65 हजार की लूट
Updated Sun, 08 Apr 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
ट्रक चालक को गोली मारकर 65 हजार की लूट
बाराबंकी। ट्रक चालक को बाइक सवार बदमाश गोली मारकर 65 हजार रुपये लूट ले गए। ट्रक चालक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। हालांकि पुलिस आशनाई के विवाद में चालक पर हमले की बात कह रही है।
मसौली थाना क्षेत्र के भूहरा कला निवासी ट्रक चालक बजरंग शनिवार शाम 65 हजार रुपये लेकर ट्रक मालिक कंचन तिवारी को देने रामनगर गया था। उसके साथ गांव का ही धर्मेंद्र भी था।
रामनगर थाना क्षेत्र के भिठौरा गांव के पास बाइक सवार बदमाशों ने बजरंग को गोली मारकर 65 हजार रुपये लूट लिए। बजरंग को जिला अस्पताल से गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन
बजरंग के भाई राजेश ने बताया कि, बजरंग ट्रक का हिसाब करने के लिए रकम लेकर ट्रक मालिक के पास गया था।
इस मामले में प्रभारी निरीक्षक रामनगर जेएल सोनकर का कहना है कि, बजरंग भिठौरा गांव में किसी लड़की से मिलने गया था। जहां उसे गोली मारी गई है। मामले की जांच की जा रही है।