फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   गरीबों के आवासों की टूटी फर्श देख मंत्री ने सचिव को लगाई फटकार

गरीबों के आवासों की टूटी फर्श देख मंत्री ने सचिव को लगाई फटकार

Sat, 07 Apr 2018 01:32 AM IST
Updated Sat, 07 Apr 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
गरीबों के आवासों की टूटी फर्श देख मंत्री ने सचिव को लगाई फटकार
गरीबों के आवासों की टूटी फर्श देख मंत्री ने सचिव को लगाई फटकार
विज्ञापन



रायबरेली। आवास एवं शहरी नियोजन तथा व्यवसायिक शिक्षा राज्यमंत्री सुरेश पासी ने शुक्रवार को रायबरेली विकास प्राधिकरण (आरडीए) की ओर से निर्बल आय वर्ग के लिए बनवाए गए 96 प्रधानमंत्री आवासों का निरीक्षण किया।


इस दौरान निर्माण कार्य में मनमानी पकड़ी। यहां 5.15 करोड़ रुपये की लागत से बनवाए गए चार मंजिला आवासों की फर्श टूटी थीं। प्लास्टर भी झड़ रहा था।


गरीबों के आवासों की दशा देख राज्यमंत्री तमतमा गए। उन्होंने आरडीए के सचिव को जमकर फटकार लगाते हुए कहा कि जांच कराकर तत्काल जवाब दो। मंत्री के निरीक्षण के दौरान हड़कंप की स्थिति रही।
विज्ञापन



जिले के प्रभारी मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के सामने एकता विहार में निर्बल आय वर्ग के प्रधानमंत्री आवासों का मामला उठने के दूसरे ही दिन शुक्रवार को आवास एवं शहरी नियोजन तथा व्यवसायिक शिक्षा के राज्यमंत्री सुरेश पासी यहां आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में समीक्षा बैठक के बाद वे सीधे आवासों की गुणवत्ता जांचने के लिए पहुंच गए। एकात विहार में बने एक-एक आवासों में मंत्री ने निर्माण कार्यों को परखा।


जिस भी आवास में वे पहुंचे उन्हें कमी ही नजर आई। राज्यमंत्री ने आवास के अंदर आरडीए के सचिव त्रिलोकीनाथ से प्लास्टर उखाड़ने को कहा।


दीवारों का प्लास्टर झड़ता देख सचिव ने भी माना कि प्लास्टर की गुणवत्ता ठीक नहीं है। अहम बात यह है कि सचिव की तैनाती के दौरान ही ये आवास बनवाए गए थे, लेकिन आज तक उन्होंने आवासों की गुणवत्ता को देखना उचित नहीं समझा।


आवासों की बदहाली को देखकर मंत्री नाराज हुए और अफसरों को जमकर फटकार लगाई। इस दौरान आरडीए के अधिशासी अभियंता एके राय, एई एम. अहमद आदि इंजीनियर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed