{"_id":"5ac4fe754f1c1bb4618b5610","slug":"191522859637-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संजय सेतु पर कल से सामान्य होगा आवागमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संजय सेतु पर कल से सामान्य होगा आवागमन
Updated Wed, 04 Apr 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जरवलरोड (बहराइच)। घाघरा नदी पर स्थित संजय सेतु के मरम्मत का कार्य बुधवार दोपहर बाद पूरा हो गया। गाजियाबाद से लाई गई नई बेयरिंग लगाई गई है। गैप को मसाले से भरा गया है, लेकिन मसाला सूखने में तीन दिन लगेंगे। ऐसे में पुल से यातायात शुक्रवार सुबह सामान्य हो सकेगा।
फिलहाल, हल्के वाहन पुल से रवाना किए जा रहे हैं। ट्रकें व अन्य भारी वाहन को फैजाबाद या सीतापुर की ओर से होकर लखनऊ रवाना किया जा रहा है।
बहराइच-लखनऊ मार्ग पर घाघरा नदी पर संजय सेतु स्थित है। पुल के पांच नंबर पिलर का स्लैब मंगलवार को धसक गया था। मौके पर पहुंचे अभियंताओं ने मरम्मत की जरूरत बताई थी।
इस पर पीएनसी कंपनी की ओर से कार्य की शुरुआत की गई। जैक की सहायता से मंगलवार रात में पुल के स्लैब को उठाकर नई बेयरिंग लगाई गई है। अन्य बेयरिंग की ग्रीसिंग की गई। स्प्रिंग को भी चेक किया गया।
विज्ञापन
पीएनसी कंपनी के सिक्योरिटी ऑफिसर सूबेदार सिंह ने बताया कि मरम्मत का कार्य बुधवार दोपहर में पूरा कर लिया गया है। लेकिन अभी यथास्थिति बनी रहेगी। गैप में मसाला भरा गया है।
उसे सूखने में तीन दिन का समय लगेगा। मौके पर अभियंता कैंप कर रहे हैं। शुक्रवार सुबह से स्थिति सामान्य हो सकेगी। दुर्घटना से बचने के लिए खाली बसें, ट्रकें व हल्के वाहन को ही पुल से गुजरने दिया जा रहा है। शुक्रवार दोपहर बाद आम वाहनों के लिए यातायात खोला जाएगा।
दो फीट कम की गई बैरीकेडिंग
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजीव कुमार ने बताया कि पुल पर मरम्मत कार्य के लिए जो बैरीकेडिंग लगाई गई थी। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद बैरीकेडिंग दो फीट कम कर दिया गया है। जिससे एकतरफा आवागमन चल रहा है। लेकिन हल्के वाहन ही निकाले जा रहे हैं।
पहले भी हो चुकी है ऐसी स्थिति
पांच दिसंबर 2017 को घाघरा घाट के संजय सेतु पर पुल धसकने की नौबत आई थी। उस दौैरान भी स्प्रिंग के साथ ही बेयरिंग निकलकर नदी में गिर गई थी। अभियंताओं के मुताबिक यह सामान्य बात है।