फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   तेंदुआ माइनर कटने से 250 बीघा फसल जलमग्न

तेंदुआ माइनर कटने से 250 बीघा फसल जलमग्न

Fri, 23 Mar 2018 12:00 AM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
तेंदुआ माइनर कटने से 250 बीघा फसल जलमग्न
तेंदुआ माइनर कटने से 250 बीघा फसल जलमग्न
विज्ञापन


सीतापुर। लहरपुर क्षेत्र से होकर निकली तेंदुआ माइनर की पटरी उदयभान पुर के पास कटने से आसपास के करीब 150 बीघा खेत में पानी भरने से फसलें जलमग्न हो गईं।

जबकि चार दिन पहले कंजा गांव के पास माइनर कटने से लगभग 100 बीघा फसलें डूब गई थीं। बार-बार माइनर कटने से फसलों के होने वाले नुकसान से किसानों में आक्रोश है।
विज्ञापन


जबकि नहर विभाग माइनर कटने का ठीकरा किसानों के सिर पर ही फोड़ रहा है।

गुरुवार को उदयभान पुर गांव में पुल के पास तेंदुआ माइनर पानी के दबाव से कट गई। इससे यहां के पुत्तन, राजकुमार, सुशील, रामफल, बाबूराम, रामसागर, कालिका आदि किसानों की लगभग 150 बीघा गेहूं की फसल पानी में डूब गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रीय किसानों के मुताबिक गत 18 मार्च को कंजा गांव के पास भी तेंदुआ माइनर कट गई थी।

जिससे क्षेत्र के किसान पप्पू, अमीन, लल्लन, सुंदर, गफूर, यूनुस व लतीफ की 100 बीघा गेहूं व गन्ने की फसल में पानी भर गया था। बार-बार माइनर कटने से किसानों में रोष व्याप्त है।


जबकि नहर विभाग के अवर अभियंता नारायण सिंह माइनर कटने का जिम्मेदार किसानों को ठहरा रहे हैं।

अवर अभियंता ने बताया कि, पानी की जरूरत के लिए किसान ही नहर को काटते हैं और जब पानी के दबाव से नहर ज्यादा कट जाती है तो नहर कटने का आरोप लगाते हैं।

उन्होंने बताया कि, पानी का दबाव कम कर नहर को बांधने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, किसानों का आरोप है कि नहर की सफाई नहीं होने के कारण पानी के दबाव से जगह-जगह इसकी पटरी कट जाती है।

नहर विभाग अपनी कमी छिपाने के लिए किसानों पर दोषारोपण कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed