{"_id":"5ab3f6264f1c1bb22a8b4cb5","slug":"191521743398-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड्ड में गिरी बस, 30 यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड्ड में गिरी बस, 30 यात्री घायल
Updated Thu, 22 Mar 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खड्ड में गिरी बस, 30 यात्री घायल
सीतापुर। महमूदाबाद से रेउसा जा रही यात्रियों भरी बस गुरुवार शाम सड़क किनारे खड्ड में गिर गई। हादसे में बस में सवार 30 यात्री जख्मी हो गए। घायलों को रेउसा सीएचसी व निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जबकि हादसे के बाद चालक बस छोड़कर भाग गया।
एक प्राइवेट बस गुरुवार को यात्रियों को लेकर महमूदाबाद से रेउसा जा रही थी। रेउसा महमूदाबाद मार्ग पर चंदौली के पास बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में गिर गई।
इससे बस में सवार रेउसा नई बस्ती निवासी सूरज (18), विजय (19), लखनऊ के गुडंबा के कल्यानपुर निवासी सिद्धार्थ (22), गुडंबा निवासी प्रदीप (26) तंबौर के परातपुर निवासी नसीम (26), मल्लापुर निवासी सूफियान (30), युगराज (18), कनकी निवासी तीरथराम (65), सुयश (4), थानगांव के बर्रा निवासी नसीम (40), बसंतापुर निवासी श्याम बिहारी (20), पटवारी (28), रेउसा के खुरवलिया निवासी गनेशी (28),कैलाश (23), कैलाश की पत्नी सुधा, पुत्री पारुल (3), सुमन (38), रेउसा के कलिमापुर निवासी खगेसुर (38), अदवारी निवासी रियाजुद्दीन (50) समेत 30 यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना पाते ही थानाध्यक्ष आरके सरोज मौके पर पहुंचे और घायलों को कस्बे की सीएचसी पहुंचाया। 20 घायलों की हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया है। हादसे के बाद बस चालक व कंडक्टर मौके से भाग गए। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है।