फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ट्रेन में यात्री को नशीली चाय पिलाकर लूटा

ट्रेन में यात्री को नशीली चाय पिलाकर लूटा

Tue, 30 Jan 2018 12:01 AM IST
Updated Tue, 30 Jan 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन में यात्री को नशीली चाय पिलाकर लूटा
जहरखुरानों ने की वारदात, पीड़ित जिला अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन

सीतापुर। ट्रेन में सफर कर रहे एक यात्री को रविवार की रात जहरखुरानों ने बेहोश करके लूट लिया है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसके होश में आने का इंतजार किया जा रहा है। डॉक्टरों ने युवक की हालत खतरे से बाहर बताई है।

लखीमपुर खीरी के थाना कस्बा पसिगवां निवासी सुबोध कुमार (26) दिल्ली की एक फैक्ट्री में काम करता था। तीन माह बाद वह ट्रेन में सवार होकर दिल्ली से घर के लिए निकला। बताते हैं कि जिस बोगी में सुबोध बैठा, उस बोगी में पहले से ही जहरखुरानी गिरोह के बदमाश मौजूद थे। रास्ते में सफर के दौरान जहरखुरानों ने यात्री को नशीली चाय पिला दी।
विज्ञापन


इसके कुछ देर बाद ही यात्री बेहोश हो गया और जहरखुरान उसके पास मौजूद 25 हजार की नकदी, मोबाइल फोन व बैग लूटकर भाग गए। उधर ट्रेन जब सीतापुर पहुंची, तब हल्का होश आने पर सुबोध सिटी स्टेशन पर उतर गया, लेकिन लड़खड़ाता हुआ कुछ दूरी तक चला और गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे इस हालत में देख स्थानीय नागरिकों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है। उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। युवक द्वारा बताए गए मोबाइल नंबर के माध्यम से परिवार को सूचना दे दी गई है।


परिवारीजनों ने बताया कि सुबोध से रविवार शाम बात हुई थी। उस दौरान उसने बताया था कि वह ट्रेन से घर लिए निकला है। जिसके बाद देर रात उसका फोन नॉट रीचेबल व स्विच ऑफ बता रहा है। अब सूचना मिली है कि वह सीतापुर जिला अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed