फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   कुएं में मिला युवती का शव, हत्या की आशंका

कुएं में मिला युवती का शव, हत्या की आशंका

Thu, 21 Dec 2017 02:33 AM IST
Updated Thu, 21 Dec 2017 02:33 AM IST
विज्ञापन
कुएं में मिला युवती का शव, हत्या की आशंका
हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के बरावां गांव का मामला
विज्ञापन

हैदरगढ़ (बाराबंकी)। नित्यक्रिया के लिए गई एक युवती का शव गांव के बाहर कुएं में बरामद हुआ। युवती की हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि परिवारीजनों ने किसी के खिलाफ कोई आरोप नहीं लगाया है। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के बरांवा गांव में बुधवार को रामलाल रावत की विवाहिता पुत्री नीलम (25) का शव गांव के बाहर स्थित एक कुएं में मिला। नीलम मंगलवार की शाम को नित्यक्रिया के लिए जाने की बात कहकर घर से निकली थी जिसके बाद से वह नहीं लौटी।
विज्ञापन


रात भर परिवारीजनों ने युवती की तलाश की जिसके बाद बुधवार सुबह कुएं के पानी में चप्पल उतराती देख शंका के आधार पर पानी के अंदर ग्रामीणों के जाने पर शव होने की जानकारी मिली। जिसके बाद पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका के पिता का कहना है कि करीब आठ वर्ष पहले सुबेहा के मोहम्मदपुर गांव में नीलम का विवाह हुआ था। बीते दो माह से अस्वस्थ होने के चलते नीलम घर पर रहकर इलाज करा रही थी। पिता ने नित्यक्रिया के लिए जाने पर कुएं में गिरकर मौत होने की आशंका जताई है।


लेकिन कुआं के चारों ओर करीब तीन फीट की दीवार होने से ग्रामीणों में मृतका की हत्या या आत्महत्या करने की भी चर्चा की जा रही है। कोतवाल पीके तिवारी का कहना है कि मृतका के परिवारीजनों के अनुसार उसको दौरा पड़ने की बीमारी थी। उन्होंने कहा कि पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed