{"_id":"5a297b074f1c1b96698b7b49","slug":"191512667911-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी में भौरीगंज व ठकुरापुर ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी में भौरीगंज व ठकुरापुर ने मारी बाजी
Updated Thu, 07 Dec 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परसपुर (गोंडा)। नगर पंचायत परसपुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय प्रथम के परिसर में गुरुवार को ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें भौरीगंज व ठकुरापुर के बच्चे अव्वल रहे। शुभारंभ मुख्य अतिथि परसपुर की नवनिर्वाचित चेयरमैन विमला सिंह के प्रतिनिधि वासुदेव सिंह ने किया। विशिष्ट अतिथि बीएसए संतोषकुमार देव पांडेय ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन तथा माल्यार्पण कर किया।
कबड्डी प्रतियोगिता में बालक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय भौरीगंज प्रथम तथा खैरा को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। बालिका वर्ग में प्रथम स्थान ठकुरापुर प्राथमिक विद्यालय तथा दूसरा स्थान बहुअन को मिला। जूनियर स्तर के बालक वर्ग में प्रथम स्थान भौरीगंज तथा द्वितीय स्थान त्यौरासी को मिला। बालिका वर्ग में प्रथम स्थान खरगूपुर तथा दूसरा स्थान नीरपुर तथा बहुअन को संयुक्त रूप से प्राप्त हुआ। लंबी कूद पूर्व माध्यमिक विद्यालय बालिका वर्ग में प्रियंका पांडेय नीरपुर ख्याला को प्रथम, पूजा सैनी बहुअन को द्वितीय तथा भौरीगंज की श्वेता को तृतीय स्थान पर ही संतोष करना पड़ा। वहीं प्राथमिक विद्यालय बालक वर्ग में खरगूपुर के रामसागर को पहला, बहुअन के सूरज को दूसरा तथा परसपुर के गंगाराम को तीसरा स्थान मिला। पूर्व माध्यमिक विद्यालय बालक वर्ग में बहुअन के मंगलेश को पहला, भौरीगंज के बब्लू को दूसरा, खरगूपुर के मोहित गौतम तथा ज्ञानचन्द सोनी परसपुर को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। इसी तरह प्राथमिक विद्यालय में नीरपुर ख्याला की अनुष्का पांडेय प्रथम, बहुअन की कुमकुम को द्वितीय तथा भौरीगंज की मोनी को तीसरे स्थान से। संतोष करना पड़ा। इसके अलावा विभिन्न प्रकार के खेलों जैसे 50 मीटर, 100, 200 व 400 मीटर प्राथमिक व जूनियर के बालक/ बालिका दौड़, खो.खो, लंबी कूद, कबड्डी प्राथमिक व जूनियर स्तर की बालक/बालिका का विशेष प्रदर्शन रहा। कार्यक्रम के समापन खंड शिक्षाधिकारी अनिलकुमार झा, विशिष्ट अतिथि बीएसए संतोषकुमार देव पांडेय तथा परसपुर चेयरमैन प्रतिनिधि वासुदेव सिंह के द्वारा शारीरिक शिक्षा अनुदेशकों, सभी न्याय पंचायत प्रभारी तथा सभी अनुचरों व प्रतियोगिता में सफल रहने वाले छात्र/छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।