फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   रमाबाई राजकीय महाविद्यालय का टीम ने किया मूल्यांकन

रमाबाई राजकीय महाविद्यालय का टीम ने किया मूल्यांकन

Tue, 26 Sep 2017 11:19 PM IST
Updated Tue, 26 Sep 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
रमाबाई राजकीय महाविद्यालय का टीम ने किया मूल्यांकन
अकबरपुर नगर के रमाबाई राजकीय महिला पीजी कॉलेज में दूसरे चरण की दो दिवसीय नैक मूल्यांकन प्रक्रिया मंगलवार को पूरी हो गई। नैक बंगलौर से आई तीन सदस्यीय टीम ने महाविद्यालय के शैक्षणिक गुणवत्ता और सुविधाओं का सत्यापन किया। टीम के सदस्यों ने कॉलेज के सभी प्राध्यापकों से मिलकर उनका प्रजेंटेशन भी लिया। छात्र-छात्राओं व अभिभावकों से भी मुलाकात कर महाविद्यालय में होने वाली गतिविधियों व शैक्षणिक गुणवत्ता को लेकर विस्तार से चर्चा की। अन्तिम दिन मंगलवार शाम को कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी हुआ, जिसमें मूल्यांकन टीम के सदस्यों ने भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन

सोमवार को नैक बंग्लौर से अधिकृत तीन सदस्य प्रो शीला रामचंद्रन, प्रोे एमआर करूप व प्रो संगीता जैन रमाबाई राजकीय महिला महाविद्यालय पहुंचे। टीम ने यहां सोमवार व मंगलवार को महाविद्यालय के शैक्षणिक गुणवत्ता व सुविधाओं का सत्यापन किया। पहले दिन प्राचार्य प्रो शेफाली सिंह से महाविद्यालय के बारे में जानकारी ली। इसके बाद महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों से मुलाकात कर आवश्यक जानकारी लेने के साथ ही शैक्षणिक कार्यों को लेकर उनका प्रजेंटेशन भी देखा। दूसरे दिन टीम ने महाविद्यालय में छात्राओं की सुविधाओं का निरीक्षण किया। प्रवेश की प्रक्रिया, वित्तीय अभिलेखों का भी सत्यापन किया। मंगलवार शाम महाविद्यालय सभागार में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। शिक्षा की गुणवत्ता में और अधिक सुधार करने के साथ ही तकनीक के प्रयोग पर भी जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed