{"_id":"59b6c9094f1c1b1a698b4581","slug":"191505151241-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू जीप पलटी, दो बारातियों की मौत, 4 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू जीप पलटी, दो बारातियों की मौत, 4 घायल
Updated Mon, 11 Sep 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटरा / (श्रावस्ती)। इकौना विशेश्वरगंज मार्ग पर सोमवार बारातियों को लेकर लौट रही जीप पलट गई। जिसमें छह लोगों को गंभीर चोर्टें आईं। सभी घायलों को सीएचसी इकौना लाया गया। जिनमें से दो की मौत हो गई।
इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम लक्खीभारी निवासी बबलू पुत्र लेदे की सोमवार को शादी थी। इसके लिए सभी बारात लेकर बहराइच के थाना विशेश्वरगंज अंतर्गत बालापुर गांव गए थे। जहां से लौटते समय बारातियों को लेकर लौट रही जीप (मैक्स) इकौना-विशेश्वरगंज मार्ग स्थित ललितनगर मंदिर के निकट अनियंत्रित हो पलट गई। इसमें मैक्स सवार लक्खीभारी निवासी जमशेद (50) पुत्र लोकाई, राशिद अली (65) पुत्र नाशिर अली, खुर्शीद अली (55) पुत्र हैदर अली, राशिद (35) पुत्र हिदायत अली, साबिर अली (45) पुत्र कोयले व मजहर (45) पुत्र शितब अली गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबूलेंस से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना लाया गया। जहां इलाज के दौरान मजहर व साबिर अली की मृत्यु हो गई। शेष घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बहराइच रेफर किया गया है। घटना की सूचना के बाद पहुंचे थानाध्यक्ष इकौना बीके सिंह मामले की जांच कर रहे हैं।
बाइकों की भिड़ंत तीन घायल
जमुनहा। मल्हीपुर के धन्नीपुरवा चौराहे के निकट दो मोटर साइकिलों की भिड़ंत में दंपती सहित तीन लोगों को गंभीर चोट आई। जिन्हें निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बभनपुरवा निवासी बाउर अपनी पत्नी रन्नो यादव के साथ बाइक से धन्नीपुरवा के लिए निकला था। जबकि दुर्गापुरवा निवासी अछनी पुत्र अयोध्या प्रसाद गिरंट बाजार से बभनपुरवा आ रहा था। बभनपुरवा तिराहे के निकट दोनों मोटर साइकिलों की आमने सामने से भिड़ंत हो गई। जिसमें बाउर, रन्नो व अछनी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने मिर्जापुर चौराहा स्थित एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। घटना के समय किसी भी मोटर साइकिल सवार ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।