{"_id":"59ac43a04f1c1b5d738b4ea1","slug":"191504461728-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"35 लाख की शराब पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
35 लाख की शराब पकड़ी
Updated Sun, 03 Sep 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। हिमाचल प्रदेश से तस्करी कर लाई गई एक ट्रक अंग्रेजी शराब बांगरकलां गांव से रविवार दोपहर पुलिस टीम ने बरामद की। पुलिस को चकमा देकर 11 आरोपी फरार हो गए, जबकि ट्रक चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बरामद शराब की कीमत 35 लाख रुपये बताई जा रही है।
करौंदीकलां थानाध्यक्ष अजय कुमार त्रिवेदी को रविवार दोपहर हिमाचल प्रदेश से अंग्रेजी शराब की खेप पहुंचने की सूचना मिली थी। एसओ ने इसकी जानकारी प्रभारी एसपी सूर्यकांत त्रिपाठी और कादीपुर सीओ नवीना शुक्ला को दी। दोनों अधिकारियों ने एसओ एके त्रिवेदी को पुलिस टीम के साथ छापा मारने का आदेश जारी कर दिया।
आदेश मिलते ही एसओ करौंदीकलां ने पुलिस कर्मियों के साथ क्षेत्र के बांगरकलां गांव में छापा मारा। इस दौरान पुलिस टीम को दूर से ही देखकर 11 आरोपी फरार हो गए, जबकि ट्रक चालक गामा सिंह निवासी दशगरपारा थाना करौंदीकलां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
एक धर्मस्थल के पीछे खड़े ट्रक की तलाशी ली गई तो उसमें 1200 पेटी (56 हजार 700) बोतल हिमाचल प्रदेश की डॉल्फिन ब्रांड व्हिस्की बरामद हुई। 250 रैपर जिन पर डॉल्फिन हिमाचल प्रदेश अंकित है, उसे भी जब्त किया गया। पुलिस की पूछताछ में गामा सिंह ने बताया कि अमर बहादुर सिंह उर्फ विधायक सिंह, गोलू सिंह, कृष्णदेव सिंह उर्फ किन्नू सिंह, वीरेंद्र सिंह उर्फ गुड्डू सिंह निवासी उम्मरपुर थाना करौंदीकलां, राजकुमार निवासी शिव नगर थाना महराजगंज जिला जौनपुर, रिंकू निवासी भैरोपुर थाना मोतिगरपुर, पिंटू सिंह व दो अन्य लोग हिमाचल प्रदेश से अंग्रेजी शराब की खेप मंगाकर जिले के करौंदीकलां, चांदा, दोस्तपुर, अखंडनगर, मोतिगरपुर, जयसिंहपुर, कूरेभार और गोसाईगंज क्षेत्र में सप्लाई करते हैं।
बड़े पैमाने पर जिले में अन्य प्रांतों की अंग्रेजी शराब तस्करी कर लाई जा रही है। इस कॉकस को खत्म करने की रणनीति बनाई गई है। अंग्रेजी शराब बरामद करने वाली पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये इनाम दिया जाएगा।
-सूर्यकांत त्रिपाठी, प्रभारी एसपी
ट्रक पर फर्जी नंबर लगाकर करते थे तस्करी
करौंदीकलां थाने की पुलिस ने छापे में जो ट्रक बरामद किया है, उस पर एचआर 45 ए 6871 अंकित था। जांच में नंबर फर्जी पाया गया। पूछताछ के दौरान गामा सिंह ने बताया कि ट्रक का असली नंबर एचआर 45 ए 6374 है। फर्जी नंबर लगाकर पुलिस को चकमा दिया जाता था।