{"_id":"595bd51a4f1c1be96d8b4610","slug":"191499190554-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूम
Updated Tue, 04 Jul 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली के पास मासूम को छोड़ा
बहराइच। नगर कोतवाली के बाहर एक व्यक्ति पांच साल की लावारिस मासूम को छोड़ फरार हो गया। पुलिस ने बच्ची को चाइल्ड लाइन को बुलाकर सौंप दिया है। चाइल्ड लाइन उसके परिवारीजनों की तलाश में जुट गई है।
नगर कोतवाली क्षेत्र में रोडवेज के निकट एक अज्ञात युवक को लावारिस बच्ची घूमती मिली थी। उसकी उम्र करीब पांच साल है। युवक उसे लेकर कोतवाली नगर पहुंचा था। लेकिन पुलिस के पचड़े से बचने के लिए वह उसे कोतवाली के गेट पर ही छोड़कर भाग गया। पुलिस कर्मियों ने बालिका को रोते देखा। तो उसे कोतवाली ले गए। प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर वर्मा ने बताया कि बालिका अपने पिता का नाम, पता आदि नहीं बता पा रही थी, जिस पर चाइल्ड लाइन से संपर्क किया गया। चाइल्ड लाइन के समन्वयक सत्येंद्र पांडेय ने बताया कि बच्ची के परिवारीजनों की तलाश की जा रही है।