{"_id":"617af8da5bda0378637c9fc7","slug":"19-private-hospital-will-seal-today-lucknow-news-lko602195825","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजधानी के 19 निजी अस्पताल 24 घंटे में होंगे सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजधानी के 19 निजी अस्पताल 24 घंटे में होंगे सील
विज्ञापन
19 निजी अस्पतालों के खिलाफ होगी कार्रवाई। (फोटो ः प्रतीकात्मक)
- फोटो : ??? ?????
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी के 19 निजी अस्पताल 24 घंटे के अंदर सील किए जाएंगे। इसे लेकर प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी कर ली है। बृहस्पतिवार को डीएम ने इन अस्पतालों की फाइल तलब कर ली।
मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कार्रवाई की जाएगी। सभी सीएचसी के अधीन आने वाले अस्पतालों की सूची प्रभारियों को भेज दी गई है। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों का कहना है कि सीलिंग के बाद सभी निजी अस्पतालों पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
मालूम हो कि स्वास्थ्य विभाग ने 30 निजी अस्पतालों की जांच करवाई थी। इसमें से 19 अस्पतालों में एमबीबीएस डॉक्टर व कुशल स्टाफ तक नहीं मिला था।
साथ ही अन्य खामियां सामने आई थीं। प्रशासन ने जांच के दौरान अस्पताल संचालन पर रोक लगा दी थी। स्वास्थ्य विभाग ने डीएम को जांच रिपोर्ट भेजकर इन अस्पतालों को बंद करने की संस्तुति की थी। इस पर डीएम ने मुहर लगा दी है।
विज्ञापन
अस्पतालों की सीलिंग पर विधिक राय लेने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी कर ली। बृहस्पतिवार को डीएम ने नर्सिंगहोम के नोडल अफसर डॉ. एमके सिंह को तलब कर सभी अस्पताल 24 घंटे में सील करने के निर्देश दिए हैं।
आरोप है कि नोडल अफसर सीलिंग कार्रवाई करवाने में रुचि नहीं ले रहे थे। मामले में नोडल अफसर डॉ. एमके सिंह के नंबर पर बात करने की कोशिश की गई, पर उनका फोन नहीं उठा।
ये अस्पताल होंगे बंद
सम्राट हॉस्पिटल, बेस्ट केयर, वेलकेम, गैलैक्सी, शालिनी, प्रभाकर, उजाला, सिमना, इकाना, मेडिविन, सनफोर्ड, साधना, उन्नति उजाला, कॉकोरी हॉस्पिटल समेत 19 अस्पताल बंद किए जाने की तैयारी है।
एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस की रिपोर्ट तलब
अति गंभीर मरीजों को वेंटिलेटर पर सुरक्षित तरीके से अस्पताल पहुंचाने वाली एंबुलेंस खुद बीमार पड़ी है। स्वास्थ्य विभाग ने एक एंबुलेंस की पड़ताल कराई तो तमाम खामियां निकलीं। वहीं, बृहस्पतिवार को डीएम ने एडवांस लाइफ सपोर्ट (एएलएस) एंबुलेंस की पूरी रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग के अफसरों से तलब की है। इसके बाद सीएमओ ऑफिस से कंपनी को नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया है। जिले में एएलएस एंबुलेंस की चार गाड़ियां चल रही हैं। करीब दो माह पहले सभी एएलएस गाड़ियां दूसरी कंपनी को संचालन के लिए मिली थीं। इनमें कई उपकरण खराब होने से मरीजों को परेशानी हो रही थी। मामले की शिकायत आईजीआरएस पोर्टल पर हुई। इस पर डीएम ने स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को तलब कर चारों एंबुलेंस की स्थिति को लेकर रिपोर्ट तलब की है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने एक एएलएस एंबुलेंस को बुलाकर चेक किया तो उसमें कई चिकित्सकीय उपकरण खराब मिले। अहम बात यह है कि एएलएस में फर्स्ट एड बॉक्स किट तक नहीं मिली। पल्स ऑक्सीमीटर, ईटी ट्यूब समेत अन्य खामियां सामने आई है। सीएमओ ऑफिस से कंपनी को नोटिस जारी किया गया है।
वीआईपी ड्यूटी में लगी एएलएस एंबुलेंस
कंपनी ने एंबुलेंस व उपकरणों को बिना ठीक कराए ही वीआईपी ड्यूटी में लगा दिया। आरोप है कि जिस एंबुलेंस का वेंटिलेटर ऑक्सीजन लाइन में लीकेज होने से सपोर्ट नहीं कर रहा था। उसी एंबुलेंस को वीआईपी ड्यूटी में लगाया गया। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने हिदायत दी कि चारों एंबुलेंस को ठीक कराकर पूरी रिपोर्ट मांगी है।