{"_id":"681e6a1ac6630104ff058b98","slug":"1882-forced-cancellation-of-kashmir-chandigarh-trip-lucknow-news-c-13-1-lko1029-1195951-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 1882 ने निरस्त करवाई कश्मीर, चंडीगढ़ की यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 1882 ने निरस्त करवाई कश्मीर, चंडीगढ़ की यात्रा
विज्ञापन
लखनऊ। सीमा पर तनाव बढ़ने से लोग लखनऊ से जम्मू-कश्मीर व चंडीगढ़ की यात्रा निरस्त कर रहे हैं। 1882 मुसाफिर टिकट रद्द करवा चुके हैं। उधर, अमरनाथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं का जोश हाई है।
जम्मू-कश्मीर, पंजाब व राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में बृहस्पतिवार की रात पाकिस्तान की ओर से ड्रोन व मिसाइल से हमला किया गया, जिसका भारतीय सेना ने माकूल जवाब दिया। इस तनातनी के चलते गर्मी की छुट्टियों में पर्यटन, निजी व अन्य कार्यों से जम्मू-कश्मीर, पंजाब आदि जगहों पर जाने वाले लोग अब यात्रा निरस्त करवा रहे हैं।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार लखनऊ से जम्मू के लिए अमरनाथ एक्सप्रेस, कोलकाता जम्मूतवी, बेगमपुरा, माता वैष्णो देवी एक्सप्रेस ट्रेनें अलग-अलग दिनों पर चलती हैं। लखनऊ से रोजाना जम्मू के लिए औसतन 1500 यात्री रवाना होते हैं। ऐसे ही लखनऊ चंडीगढ़ एक्सप्रेस, लखनऊ जंक्शन चंडीगढ़ एक्सप्रेस आदि ट्रेनों से लोग चंडीगढ़ जाते हैं।
विज्ञापन
सूत्र बताते हैं कि अगले एक हफ्ते के अंदर जिनके जम्मू व चंडीगढ़ के लिए टिकट बुक थे, उनमें से 1882 ने टिकट निरस्त करवा दिया है। इनमें अधिकतर यात्री वे हैं, जिन्होंने आईआरसीटीसी के एप से टिकट बनवाए थे। शुक्रवार को चारबाग सहित अन्य स्टेशनों के आरक्षण केंद्रों से भी टिकट निरस्त करवाए गए।
अमरनाथ यात्रा : रोजाना 300 पंजीकरण
तीन जुलाई में शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा को लेकर भक्तों का जोश हाई है। लखनऊ में रोजाना करीब 300 सौ श्रद्धालु पंजीकरण करवा रहे हैं। यही वजह है कि जम्मू जाने वाली बेगमपुरा, कोलकाता जम्मूतवी, अमरनाथ एक्सप्रेस में वेटिंग शुरू हो गई है। स्लीपर से एसी बोगियों तक में वेटिंग का आंकड़ा 50 से 60 के बीच चल रहा है।