फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   187 deaths because of corona in last 24 hours in Lucknow.

यूपी में लगातार बिगड़ रहे हालात: बीते 24 घंटे में मिले 33 हजार से अधिक कोरोना मरीज, 187 मौतें

Wed, 21 Apr 2021 07:46 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 21 Apr 2021 07:46 PM IST
सार

प्रदेश के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि इस समय प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 242265 है और अब तक 10346 लोगों की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन
187 deaths because of corona in last 24 hours in Lucknow.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

विस्तार

यूपी के अस्पतालों में ऑक्सीजन और बेड की कमी से हालात संभलने की जगह लगातार बिगड़ रहे हैं। वहीं, संक्रमितों की संख्या नए रिकॉर्ड बना रही है। अगर पिछले 24 घंटों की बात करें तो प्रदेश में 33214 नए मरीज मिले हैं जबकि 187 लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


प्रदेश के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि इस समय प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 242265 है और अब तक 10346 लोगों की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन


वहीं, लखनऊ में बीते 24 घंटे में 5902 मरीज मिले हैं। जबकि 21 मौतें रिकॉर्ड की गईं। इसके पहले मंगलवार को आंकड़ा पांच हजार रहा।

मंगलवार को भी शहर के दो प्रमुख श्मशान स्थलों पर करीब 200 शव अंतिम संस्कार के लिए पहुंचे। सोमवार की तुलना में यह आंकड़ा करीब 50 तक कम रहा, मगर सामान्य मौतों का आंकड़ा चिंता बढ़ा रहा है। श्मशान के पंडे भी अब ऊपर वाले से दया करने की प्रार्थना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्मशान स्थलों पर अंतिम संस्कार कराने वाले कहते हैं कि साल में कभी कभार अधिक गर्मी या अधिक सर्दी में ऐसा होता था कि 25-30 शव अंतिम संस्कार को आएं। वरना सामान्य तौर पर 15 से 20 का आंकड़ा रहता है। मगर, इधर तो यह संख्या रोजना 200 के पार ही जा रही है। 

कोरोना से दो पुलिस अफसरों को मातृ शोक, एक की पत्नी ने दम तोड़ा

कोरोना संक्रमण से दो पुलिस अधिकारियों की मां और एक पुलिस अधिकारी की पत्नी की मौत हो गई। पुलिस मुख्यालय लखनऊ में तैनात शुभ्रा भाष्कर की माता धर्मावती का निधन हो गया। वह कोविड संक्रमण के चलते एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती थीं। शुभ्रा भाष्कर के पति पुर्णेंदु सिंह लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त के पद पर तैनात हैं।

उधर, एसआईटी में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक अमृता मिश्रा की मां पुष्पा मिश्रा (74 वर्ष) की कोविड संक्रमण के चलते मौत हो गई। उनके पति मनोज अवस्थी गोरखपुर में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात हैं। वहीं, आईपीएस आदित्य प्रकाश वर्मा जो कासगंज में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात हैं उनकी पत्नी सीमा का निधन कोरोना संक्रमण से हो गया। उनका इलाज नोएडा के एक निजी हॉस्पिटल में चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed