{"_id":"69dffcc23d2b46fe6a00600a","slug":"187-couples-were-married-in-a-mass-wedding-showcasing-the-ganga-jamuni-culture-lucknow-news-c-13-lko1070-1692706-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 187 जोड़ों का हुआ सामूहिक विवाह, गंगा-जमुनी तहजीब का दिखा रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 187 जोड़ों का हुआ सामूहिक विवाह, गंगा-जमुनी तहजीब का दिखा रंग
विज्ञापन
अवध शिल्पग्राम में हुआ 187 जोड़ों का सामूहिक विवाह
लखनऊ। अवध शिल्प ग्राम, वृंदावन योजना में बुधवार को एक साथ 187 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे। सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की ओर से आयोजित इस सामूहिक विवाह में 176 हिंदू और 11 मुस्लिम जोड़ों की सहभागिता ने गंगा-जमुनी तहजीब की खूबसूरत तस्वीर पेश की। कार्यक्रम में कहीं विवाह तो कहीं निकाह की प्रक्रिया पूरी हो रही थी। पूरे परिसर में शहनाई और विवाह गीतों की गूंज सुनाई देती रही।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने की। अपर श्रमायुक्त कल्पना श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत किया। आंबेडकर नगर से आए कलाकारों ने विवाह गीत प्रस्तुत किए। मंच के सामने बैठे परिजन अपने-अपने बच्चों के इस खास पल को कैमरे में कैद करते नजर आए।
सरोजनी नगर विधायक राजेश्वर सिंह की प्रतिनिधि ने सभी नवविवाहित जोड़ों को वस्त्र और 501 रुपये भेंट किए। बोर्ड की सचिव पूजा यादव ने बताया कि योजना के तहत प्रत्येक पात्र जोड़े को 85 हजार रुपये दिए जाएंगे। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी अजय जैन, समाज कल्याण अधिकारी अंजनी कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
-