फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   यूपी बना सौभाग्यशाली

94 लाख बिजली कनेक्शन देकर यूपी बना सौभाग्यशाली प्रदेश

Mon, 31 Dec 2018 11:30 PM IST
MANISH sachan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: MANISH sachan Updated Mon, 31 Dec 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
यूपी बना सौभाग्यशाली
सौभाग्य योजना - फोटो : PMO

सौभाग्य योजना के तहत प्रदेश में 94 लाख घरों को बिजली कनेक्शन देकर यूपी सौभाग्यशाली प्रदेश बन गया है। पूरे देश में यूपी ने सर्वाधिक 74 लाख परिवारों को बिजली कनेक्शन देते हुए दिसंबर अंत तक योजना के तहत प्रदेश के सभी 75 जिलों में विद्युतीकरण का काम पूरा कर लिया है। योगी सरकार के गठन के बाद से अब तक दिए गए कनेक्शन में से करीब 25 हजार दूरस्थ परिवारों को सौर ऊर्जा के जरिए बिजली की सुविधा दी गई है। इस अवधि में प्रदेश में एक लाख बीस हजार मजरों का भी विद्युतीकरण किया गया है।

विज्ञापन


यह जानकारी ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने सोमवार को दिल्ली में केंद्रीय बिजली राज्यमंत्री आरके सिंह के साथ बैठक में दी। शर्मा ने बताया कि 31 जनवरी तक उन्हें वैध कनेक्शन लेने का मौका दिया जाएगा जो किन्हीं कारणों से अब तक कनेक्शन नहीं ले सके हैं और कटिया लगाकर बिजली का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके लिए सभी जिलों में सौभाग्य रथ घूमेंगे और जहां लोग कनेक्शन लेने से रह गए हैं उन्हें कनेक्शन जारी करेंगे।
विज्ञापन


शर्मा ने विद्युतीकरण का लक्ष्य पूरा होने पर पीएम मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय बिजली राज्यमंत्री समेत पूरे ऊर्जा विभाग का अभिनंदन किया है। प्रमुख सचिव ऊर्जा व पावर कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि सभी बिजली कंपनियों को निर्देश दिए गए हैं कि जनवरी में विशेष शिविर लगाकर कटिया लगाकर बिजली जलाने वालों का कनेक्शन नियमित किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

अगर कोई अन्य इच्छुक परिवार भी कनेक्शन के लिए आता है तो उसे भी मुफ्त कनेक्शन दिया जाए। बिजली कंपनियों से कहा गया है कि 31 दिसंबर तक वे अपने अभिलेखों में भी अंकित करें कि सभी मजरों का विद्युतीकरण कर लिया है। इसके बाद भी अगर किसी स्रोत से मजरे के छूटने की जानकारी मिलती है तो उसको भी तत्काल विद्युतीकरण किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed