{"_id":"5c290f39bdec2256d96775d1","slug":"181546194745-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिश्रिख में सवा करोड़ से बनेगी गोशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिश्रिख में सवा करोड़ से बनेगी गोशाला
विज्ञापन
मिश्रिख में सवा करोड़ से बनेगी गोशाला
सीतापुर। महर्षि दधीचि की नगरी मिश्रिख में अब गायों को संरक्षण मिलेगा। ठाकुरनगर ग्रामसभा में गौशाला बनाई जाएगी। इस गौशाला पर एक करोड़ 20 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। यहां पर गायों को रहने व खाने का इंतजाम होगा। एक जनवरी को प्रभारी मंत्री रीता बहुगुणा जोशी इसका शिलान्यास करेंगी। यहां पर एक साथ सौ गायों के रहने की व्यवस्था होगी।
मिश्रिख कस्बे का पौराणिक महत्व हैं। यहां के अधिकतर लोग गायों का पालन करते है। उनकी पूजा अर्चना करते है। इससे यहां पर गायों की भारी तादाद हैं। इसकी वजह से तमाम लोग गायों को छोड़ देते हैं। वही गाय जब बूढ़ी हो जाती हैं, तो इनको कहां पर रखा जाए। इसकी व्यवस्था नहीं हैं।
अब यह सब समस्याएं दूर होने वाली हैं। जिला प्रशासन ने मिश्रिख कस्बे में गौशाला बनाने का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था। शासन ने इसकी मंजूरी दे दी हैं। इसके तहत ग्रामसभा ठाकुरनगर में डेढ़ एकड़ जमीन चिन्हित की गई है। इस जमीन पर एक करोड़ 20 लाख की लागत से गौशाला बनाई जाएगी।
विज्ञापन
शासन ने पहली किश्त के रुप में 50 लाख रुपये मुहैय्या भी करा दिए हैं। इस रकम से गौशाला बननी शुरू होगी। यहां पर एक साथ सौ गायों के रहने व चारे की व्यवस्था होगी। जिला प्रभारी मंत्री रीता बहुगुणा जोशी एक जनवरी को सुबह 10 बजे गौशाला का शिलान्यास करेंगी। सीडीओ, एसडीएम ने मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण कर लिया है।
गौशाला में गायों के बेहतर इलाज की भी व्यवस्था की गई है। गौशाला के अंदर एक पशु चिकित्सालय बनाया जाएगा। इस चिकित्सालय में हर समय डॉक्टर मौजूद रहेंगे। वह गायों की पूरी तरह से देखभाल करेंगे। साथ ही गौशाला के अंदर चार टिनशेड बनाए जाएंगे। इन टिनशेड के नीचे गायों का बसेरा रहेगा। वही पानी की सप्लाई की भी बेहतर व्यवस्था होगी।
एसडीएम मिश्रिख राजीव पांडेय ने बताया कि गोशाला के लिए जमीन चिन्हित कर ली गई हैं। पहली किश्त का बजट आ चुका हैं। एक जनवरी को धूमधाम से गौशाला का शिलान्यास होगा। जल्द ही काम पूरा हो जाएगा।