फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   अंतिम दिन भी बूथ समितियों का अभिनंदन करने पहुंचे भाजपा नेता

अंतिम दिन भी बूथ समितियों का अभिनंदन करने पहुंचे भाजपा नेता

Thu, 15 Nov 2018 10:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 15 Nov 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
अंतिम दिन भी बूथ समितियों का अभिनंदन करने पहुंचे भाजपा नेता
भाजपा
प्रदेश भर में बूथ समितियों के अभिनंदन अभियान के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को भी भाजपा नेताओं ने बूथों पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने हरदोई और प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने रायबरेली में कार्यकर्ताओं का सम्मान किया। गौरतलब है कि भाजपा 10 नवंबर से बूथ समिति अभिनंदन अभियान चला रही थी।
विज्ञापन


डॉ. पांडेय ने हरदोई के ग्राम पचकोहरा में बूथ समिति के कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करते हुए कहा कि बूथ के कार्यकर्ता किसी भी पार्टी की रीढ़ होते हैं। डॉ. राम मनोहर लोहिया की बात करने वाले मुलायम सिंह यादव जब सत्ता में आए तो उनके परिवार के 67 सदस्य पॉलिटिकल पोस्ट पर पहुंच गए। गरीब और दलित की बात करके राजनीति में आगे बढ़ने वाली मायावती की दौलत से मोहब्बत जग जाहिर है। उन्होंने कहा कि बूथ कार्यकर्ताआें की बदौलत ही भाजपा इस बार भी लोकसभा चुनाव जीतेगी।
विज्ञापन


मंत्री-विधायकों ने लिया भाग
बूथ समिति अभिनंदन समारोह के तहत मंत्री सतीश महाना हरचन्द्रपुर (रायबरेली), चैधरी लक्ष्मी नारायण एवं सांसद हेमा मालिनी मथुरा, अनुपमा जायसवाल बहराइच, अनिल राजभर चंदौली, गिरीश चंद्र यादव जौनपुर, सांसद भैरो प्रसाद मिश्र मानिकपुर, भाजपा के प्रदेश मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने अलीगढ़ में बूथ समितियों का अभिनंदन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजधानी में भी किया गया अभिनंदन
लखनऊ महानगर महामंत्री पुष्कर शुक्ला ने बताया कि महापौर संयुक्ता भाटिया ने कैंट विधानसभा, लोकसभा संयोजक अवध क्षेत्र के पूर्व अध्यक्ष जयपाल सिंह ने पूर्व विधानसभा और पूर्व सांसद राम नारायण साहू ने मध्य विधानसभा की बूथ समितियों का अभिनंदन किया। पुष्कर शुक्ला ने बताया कि उन्होंने पश्चिम विधानसभा और मंत्री आशुतोष टंडन ने पूर्व विधानसभा में अभिनंदन किया।

भाजपा महानगर की बाइक रैली कल
लखनऊ महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया कि 17 नवंबर को होने वाली बाइक रैली झूलेलाल वाटिका सेे 1090 चौराहे तक जायेगी। इसमें लोकसभा क्षेत्र के सभी 1826 बूथों से 5-5 बाइक पर दो-दो लोग शामिल होंगे। रैली में प्रमुख रूप से उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, लोकसभा संयोजक जयपाल सिंह, मंत्री आशुतोष टण्डन, रीता बहुगुणा जोशी, बृजेश पाठक व विधायक सुरेश कुमार श्रीवास्तव, डॉ. नीरज बोरा समेत महापौर संयुक्ता भाटिया मौजूद रहेंगी। रैली के महानगर प्रभारी महामंत्री अंजनी श्रीवास्तव को रैली संचालन और मार्ग की साज-सज्जा की जिम्मेदारी दी गयी है।


राष्ट्रीय अधिवेशन को सफल बनाने पर जोर
भाजपा लखनऊ महानगर अनुसूचित मोर्चा के महामंत्री राम अवतार कन्नौजिया ने बताया कि दिसंबर में राजधानी में मोर्चे का राष्ट्रीय अधिवेशन सुनिश्चित है। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित भाई शाह मौजूद रह सकते हैं। मोर्चा के अध्यक्ष सौरभ बाल्मीकि की अध्यक्षता में हुई बैठक में अवध क्षेत्र अनुसूचित मोर्चा की मंत्री एवं प्रभारी लखनऊ महानगर माया देवी ने बूथ स्तर पर मोर्चा गठन पर जोर दिया। बैठक में मोर्चा महामंत्री विकास धानुक, उपाध्यक्ष संजय धानुक, विमल चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed