फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   हाईकोर्ट के जज के एस्कॉर्ट की जिप्सी पलटी, दरोगा समेत तीन घायल

हाईकोर्ट के जज के एस्कॉर्ट की जिप्सी पलटी, दरोगा समेत तीन घायल

Tue, 03 Jul 2018 12:04 AM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
हाईकोर्ट के जज के एस्कॉर्ट की जिप्सी पलटी, दरोगा समेत तीन घायल
ऊंचाहार (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में सोमवार को लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर हाईकोर्ट के न्यायाधीश के आगे एस्कॉर्ट में चल रही जिप्सी स्कूली वैन को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक दरोगा समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर दरोगा समेत दो लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना पर ऊंचाहार एसओ मौके पर पहुंचे। एसपी सुजाता सिंह ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया। न्यायाधीश कुछ देर रुके रहे और फिर उसके बाद लखनऊ रवाना हो गए।
विज्ञापन

इलाहाबाद से लखनऊ जा रहे हाईकोर्ट के जज के एस्कॉर्ट में चल रही गाड़ी सेमरी रनापुर गांव के पास निजी स्कूल बस की वैन को बचाने के चक्कर में पलट गई। इससे गाड़ी पर सवार सब इंस्पेक्टर एवं इलाहाबाद जिले के कोटवा मेजा रोड निवासी राजेश प्रसाद (42), रायबरेली के राजकीय कॉलोनी निवासी एवं अनुचर चंद्र प्रकाश (45), सीताुपुर के महमूदाबाद निवासी एवं सिपाही विश्राम (50) घायल हो गए। हादसे की सूचना पर एसओ धनंजय सिंह ने घायलों को सीएचसी ऊंचाहार पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर राजेश प्रसाद व चंद्र प्रकाश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना पर एसपी सुजाता सिंह, एएसपी शशिशेखर सिंह समेत अन्य पुलिस अफसर जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। बताते हैं कि गनीमत रही कि जिप्सी और स्कूली वैन में टक्कर नहीं हुई, वरना बड़ा हादसा हो जाता। हादसे होने पर काफी देर तक न्यायाधीश मौके पर पर रुके रहे। एसओ धनंजय सिंह ने बताया कि हाईकोर्ट के एक न्यायाधीश इलाहाबाद से लखनऊ जा रहे थे। न्यायाधीश के आगे एस्कॉर्ट में चल रही जिप्सी स्कूली वैन को बचाने के चक्कर में हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed