फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   वाहनों की रफ्तार ने ली चार की जान

वाहनों की रफ्तार ने ली चार की जान

Wed, 20 Jun 2018 12:04 AM IST
Updated Wed, 20 Jun 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
वाहनों की रफ्तार ने ली चार की जान
लहरपुर में बारातियों की कार पलटने से हादसा, पांच घायल
विज्ञापन

सीतापुर। जिले के विभिन्न स्थानों पर हुए सड़क हादसों में चार लोगों की जान चली गई जबकि आठ लोग घायल हुए हैं। लहरपुर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार रात को बारात में शामिल एक कार पलट गई। इससे कार में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए।

सभी को सीएचसी पहुंचाया गया। यहां पर घायलों की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर, मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र में आम लेकर जा रही एक पिकअप पेड़ से टकरा गई। इससे लखीमपुर खीरी के फल व्यापारी की मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर निकल भागा। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है। बिसवां व रामपुर कलां थाना क्षेत्रों में हुए हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेउसा थाना क्षेत्र के देवरिया से एक बारात तालगांव थाना क्षेत्र के परसेंडी जा रही थी। इसी बारात में शामिल होने के लिए सोमवार रात देवरिया निवासी रघुवर दयाल (35), हेमंत सक्सेना (53), रघुराज के पुत्र अंकित (17), अभिषेक (14), देशराज (22) व मंगू चौराहा निवासी राहुल यादव (19) एक कार में सवार होकर देवरिया से परसेंडी जा रहे थे।

रास्ते में लहरपुर कस्बे में सूरजकुंड के निकट बेकाबू कार सड़क किनारे खड्ड मेें पलट गई। यह नजारा देख स्थानीय नागरिक दौड़कर मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत से कार में फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला। लेकिन तब तक रघुवर दयाल की जान जा चुकी थी।

जबकि हेमंत सक्सेना, अंकित, अभिषेक, देशराज व राहुल यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को लहरपुर सीएचसी में भर्ती कराया। यहां पर डॉक्टरों ने घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

इधर लखीमपुर खीरी के नीमगांव कस्बा निवासी रिजवान (30) फलों का व्यवसायी है। मंगलवार अलसुबह रिजवान एक पिकअप में आम लोड करके हरदोई जिले के संडीला जा रहा था। रास्ते में सीतापुर-हरदोई मार्ग पर मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नौआपुर के निकट पिकअप सड़क किनारे लगे एक पेड़ से टकरा गई।

इससे रिजवान की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक पिकअप को मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है। उधर, मानपुर थाना क्षेत्र के शिवथाना निवासी मोहनलाल (55) गांव के अरविंद कुमार (24) व संतोष कुमार (38) के साथ बाइक से कहीं जा रहा था।

रास्ते में बिसवां-सिधौली मार्ग पर रामपुर कलां थाना क्षेत्र में ग्राम शंकरपुर के निकट एक बस ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस घायलों को लेकर सिधौली सीएचसी भागी। मगर रास्ते में मोहनलाल ने दम तोड़ दिया।


अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मोहनलाल को मृत घोषित कर दिया। जबकि अरविंद व संतोष को भर्ती कर लिया है। हादसे के बाद बस चालक वाहन समेत मौके से भाग गया। बिसवां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम झौआ खुर्द निवासी देशराज (25) अपने रिश्तेदार रामपुर कलां के सरैंया महीपत निवासी वीरेंद्र (35) के साथ बाइक से मानपुर से घर जा रहा था।

रास्ते में अमझला गांव के निकट एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे देशराज की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि वीरेंद्र घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed