{"_id":"5b2937324f1c1bb06e8b8bd4","slug":"181529427762-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने दंपती को मारी टक्कर, पति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने दंपती को मारी टक्कर, पति की मौत
Updated Tue, 19 Jun 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज। रिश्तेदारी से अंतिम संस्कार में शामिल होकर एक दंपती, भतीजे के साथ लौट रहा था। तभी नवाबगंज-नानपारा मार्ग पर एक ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दिया। पति की मौके पर मौत हो गई। पत्नी व भतीजे की हालत गंभीर है।
कोतवाली नानपारा के गुलालपुरवा निवासी नजीब खां (50) पुत्र फरजन खां की रिश्तेदारी नवाबगंज के कुंडा गांव में है। रिश्तेदारी में मंगलवार सुबह एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।
इस पर नजीब पत्नी बिट्टा व भतीजे रसूल खां (22) के साथ बाइक पर सवार होकर मिट्टी देने के लिए कुंडा गांव रवाना हुआ। शाम को मिट्टी देने के बाद दंपती भतीजे के साथ बाइक से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
बाइक सवार जब नवाबगंज-नानपारा मार्ग पर ढोढ़े गांव के निकट पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दिया। नजीब की मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी बिट्टा व भतीजा घायल हो गया।
हादसे में वृद्ध की जान गई, पिता-पुत्री घायल
दरगाह शरीफ थाना अंतर्गत सलारगंज ईदगाह निवासी अब्दुल सलाम (65) पुत्र निसार अहमद बाइक से सोहरवा गांव गए थे। लौटते समय उन्हें मिनी ट्रक ने टक्कर मार दिया।
गंभीर हालत में अब्दुल सलाम को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज शुरू होते ही उनकी मौत हो गई। रिसिया थाना अंतर्गत रिसियामोड़ पर बाइक सवार पिता-पुत्री को तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी।
हादसे में बाइक सवार पिता बच्छराज व उनकी पुत्री उर्मिला निवासी रायपुर गोड़ियनपुरवा घायल हुए हैं। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।