फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल

उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल

Sun, 03 Jun 2018 11:48 PM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल
सीतापुर। गर्मी का सितम एक बार फिर बढ़ने लगा है। उमस के कारण लोगों का बुरा हाल हो रहा है। रविवार को तापमान में मामूली गिरावट के बाद भी उमस बढ़ गई। सूरज भी दिन भर आंखें तरेरता रहा। लिहाजा, 37 डिग्री पारे ने भी लोगों के पसीने छुड़ा दिए। गर्मी व उमस से राहत पाने के लिए लोग अब मानसून आने का इंतजार कर रहे हैं। पिछले दो दिनों में हुई हल्की बारिश और आंधी से मौसम में बदलाव आया था, जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली थी। लेकिन रविवार को एक बार फिर धीरे-धीरे गर्मी अपना प्रकोप दिखाने लगी है। बढ़ती उमस ने लोगों का बुरा हाल कर दिया। सुबह से ही सूरज ने तल्ख तेवर अपना लिए। दिन चढ़ने के साथ तपिश बढ़ती रही। दोपहर में भीषण गर्मी ने हर किसी को बेहाल कर दिया। गर्मी से बचने को लोग घरों से बाहर निकलने में कतराते रहे। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग कूलर, पंखा, एसी के सामने बैठे रहे। लेकिन उमस के कारण लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल सकी। गर्मी से परेशान लोग घरों में कैद रहे। जिस कारण सड़कों व बाजारों में भी कम भीड़ देखने को मिली। जरूरी काम से ही इक्का-दुक्का लोग बाहर निकले। वह भी तपिश से बचने को चेहरा कपड़े से लपेटे नजर आए। शनिवार के मुकाबले अधिकतम पारे में जहां एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, वहीं न्यूनतम पारा एक डिग्री ऊपर चढ़ गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गर्मी से राहत पाने के लिए अब लोग मानसून आने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed