फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   पुलिस मुठभेड़ में 20 हजार का इनामी बदमाश घायल

पुलिस मुठभेड़ में 20 हजार का इनामी बदमाश घायल

Thu, 10 May 2018 10:48 PM IST
Updated Thu, 10 May 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में 20 हजार का इनामी बदमाश घायल
मुजेहना (गोंडा)। धानेपुर थाना क्षेत्र के रूद्रगढ़ नौसी गांव स्थित सरयू नहर पर बने पुल के पास गुरुवार देर रात वाहन चेकिंग के दौरान एक इनामी बदमाश व पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में 20 हजार का इनामी बदमाश मुख्तार उर्फ मंगरे पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे धर दबोचा। वहीं, बदमाश की ओर से की गई फायरिंग में गोली लगने से दो सिपाही भी घायल हो गए। तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पकड़े गए बदमाश के पास से पुलिस ने 32 बोर की पिस्टल, एक कारतूस व बाइक बरामद की है।
विज्ञापन

धानेपुर थानाध्यक्ष अतुल चतुर्वेदी के मुताबिक गुरुवार को देर रात करीब 1.50 बजे वह हमराही सिपाहियों के साथ बग्गी रोड कस्बे के समीप करमडीह गांव स्थित सरयू नहर की पटरी पर आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच रूद्रगढ़ नौसी गांव की तरफ से एक बाइक सवार युवक आता दिखाई दिया। उसे रोकने का प्रयास किया तो वह पलटकर भागने लगा। एसओ ने बताया कि जब पुलिस टीम उसके पीछे दौड़ी तो बाइक सवार ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इस पर पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। घायल होने से पहले उसकी तरफ से की गई फायरिंग में पुलिस के दो सिपाही आदित्य पाल व रमेशचंद्र श्रीवास्तव भी गोली लगने घायल हो गए। तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए बदमाश की पहचान मुख्तार उर्फ मंगरे निवासी रामपुर टेंगरहा थाना तरबगंज के रूप में हुई है। एसओ ने बताया कि मुख्तार के खिलाफ जिले के अलावा पड़ोस के फैजाबाद व बस्ती जिले के विभिन्न थानों में हत्या का प्रयास, लूट, छिनैती, एनडीपीएस समेत करीब 25 मुकदमेे दर्ज हैं। पकड़े गए बदमाश के पास से 32 बोर की पिस्टल, एक कारतूस, चार खोखे व बाइक बरामद की गई है। इस मुठभेड़ में एसओ के अलावा स्वाट टीम के प्रभारी संदीप दूबे, सर्विलांस प्रभारी राजकुमार सिंह, आरक्षी मुलायम यादव, श्रीनाथ शुक्ला, सतवंत शर्मा, श्रीप्रकाश पाठक, कुंज बिहारी तिवारी, अभिमन्यु गुप्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed