{"_id":"5aef3f6a4f1c1b62098b8983","slug":"181525628778-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बल्लम व फरसे से परिवार पर हमला, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बल्लम व फरसे से परिवार पर हमला, सात घायल
Updated Sun, 06 May 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भादर (अमेठी)। पीपरपुर क्षेत्र के पूरे सदई गांव में भूमि को लेकर हुए झगड़े में एक परिवार के सदस्यों पर बल्लम व फरसा से हमला कर दिया। इस हमले में बालिका समेत सात लोग घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना के बाद पहुंची यूपी 100 ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां दो लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
पीपरपुर क्षेत्र के पूरे सदई निवासी ननकऊ का गांव के रामजी से रंजिश चल रही है। रविवार दोपहर रामजी आदि ननकऊ के घर के सामने गड्ढा खोद रहे थे। ननकऊ का कहना है कि इसका विरोध करने पर रामजी आदि ने उसकी पिटाई कर दी। चीख-पुकार सुनकर ननकऊ के परिवार के अन्य लोग पहुंच गए और बीच-बचाव शुरू कर दिया।
इससे नाराज हमलावरों ने ननकऊ (60), फूलपती (55), रेशमा (20), शबनम (40), आरती (12), राम आसरे (60) व धर्मराज (29) पर बल्लम व फरसे से हमला कर घायल कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची यूपी 100 ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में धर्मराज और ननकऊ की हालत नाजुक बताई जा रही है।