फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   मथुरा की टीम ने चलाया सर्च ऑपरेशन, 24 कुते दबोचे

मथुरा की टीम ने चलाया सर्च ऑपरेशन, 24 कुते दबोचे

Fri, 04 May 2018 12:48 AM IST
Updated Fri, 04 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
मथुरा की टीम ने चलाया सर्च ऑपरेशन, 24 कुते दबोचे
क्षेत्र के बाशिंदों का दावा, पकड़े गए कुत्तों में कई हैं आदमखोर
विज्ञापन

सीतापुर। मासूमों के लिए काल बन रहे आदमखोर कुत्तों से बचाने के लिए प्रशासन ने कृष्ण की धरती मथुरा से रक्षा कवच मंगाया है। यह रक्षा कवच कुत्तों को पकड़ने वाली टीम है। गुरुवार की सुबह से ही उसने अपना काम शुरू कर दिया। मथुरा से आए एक्सपर्टों ने शाम तक 24 खूंखार कुत्तों को पकड़ लिया था।

एक्सपर्टों की मानें तो पकड़े गए कुत्तों में कई वही आदमखोर हैं जिन्होंने हाल ही के दिनों में मासूम बच्चों को अपना निवाला बनाया था। खैराबाद क्षेत्र में आदमखोर कुत्तों ने आतंक मचा रखा है। अब तक ये कुत्ते नौ बच्चों को अपना निवाला बना चुके हैं।
विज्ञापन


बीते मंगलवार को जब इन कुत्तों के झुंड ने तीन बच्चों को अपना निवाला बनाया तो लोगों के सब्र का बांध टूट पड़ा। क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीण आक्रोशित होकर कुत्तों के पीछे ही पड़ गए। मामले में चारों तरफ से अपनी किरकिरी होते देख प्रशासन नौ मौतों के बाद हरकत में आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नतीजा आननफानन में मथुरा जिले से एक्सपर्ट टीम सीतापुर बुलाई गई। मथुरा से मोहम्मद शकील के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम खैराबाद पहुंची। टीम में नौशाद, एहशान व महेंद्र भी शामिल हैं। गुरुवार सुबह सिटी मजिस्ट्रेट हर्ष देव पांडेय, एसडीएम शशांक त्रिपाठी, सीओ सिटी योगेंद्र सिंह, थानाध्यक्ष सचिन सिंह के नेतृत्व में टीम कर्बला पुरवा मेला मैदान पहुंची।

यहां पर टीम ने दो कुत्तों को पकड़ा। इसके बाद टीम ने जैनापुर, गुरपलिया, रहिमाबाद, बद्री खेड़ा, कोलिया पहाड़पुर, जैती खेड़ा में भ्रमण कर सर्च ऑपरेशन चलाया। यहां पर टीम ने सात कुत्तों को दबोचा। इस दौरान ग्रामीणों ने संदेह जताया कि जो कुत्ते पकड़े गए हैं, उनमें एक-दो कुत्ते ही आदमखोर हैं।

इसी बीच खबर मिली कि खैराबाद कस्बे के मियां सरांय मोतीझील के करीब मौजूद कब्रिस्तान के पास खेतों में आदमखोर कुत्तों का झुंड आराम कर रहा है। यह जानकारी मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और पिंजरा लगाकर पांच कुत्तों को पकड़ा।

दृश्य ऐसा था कि जैसे ही कुत्ते पकड़े गए, उस क्षेत्र के बाशिंदे खुशी से झूम उठे। बच्चे, युवा और बुजुर्ग इस दौरान शोर मचाते और नारेबाजी करते नजर आए। हर कोई अपनी खुशी का इजहार कर रहा था। यहां लोगों का कहना था कि मियां पुरवा में पकड़े गए पांचों कुत्ते उसी झुुंड के हैं जो आदमखोर हैं।

हालांकि इस धरपकड़ के दौरान आदमखोर कुत्तों के झुंड से कई कुत्ते बच निकलने में सफल रहे। बता दें कि शाम तक एक्सपर्ट टीम अपना अभियान चलाती रही। देर शाम तक टीम ने कुल 24 कुत्तों को पकड़ा था। पालिका के सफाई निरीक्षक आशुतोष वर्मा ने बताया कि सभी कुत्तों को एक पिंजरे में रखा गया है। जिनको अगले निर्देश पर संबंधित स्थान पर भेजा जाएगा।

मांस के टुकड़े फेंक पिंजड़े में फंसाए जा रहे कुत्ते
कुत्तों को पकड़ने के लिए मथुरा से आई टीम कोई ट्रैंक्यूलाइजर गन का इस्तेमाल नहीं कर रही है। बल्कि वे पिंजरे का इस्तेमाल कर रही है। कुत्तों को पकड़ने के नाम पर कई पिंजरे, डंडे और पाइप मौजूद हैं। पिंजरे की बनावट ऐसी है कि उसका गेट टीम की मंशा के अनुसार खुलता और बंद होता है।

कुत्ते चूंकि आदमखोर हैं, इसलिए टीम इन कुत्तों को पकड़ने के लिए मांस का इस्तेमाल कर रही है। पिंजरे में मांस का टुकड़ा रख दिया जाता है, जैसे ही कुत्ते पिंजरे के अंदर पहुंचते हैं, वैसे ही एक्सपर्ट गेट को बंद कर देते हैं। जिसकी वजह से कुत्ते पिंजरे में कैद होकर रह जाते थे।

आक्रोशित ग्रामीण खुद भी चला रहे अभियान, 12 कुत्ते मारे
खैराबाद। एक तरफ जहां प्रशासन द्वारा बुलाई गई टीम आदमखोर कुत्तों को तलाशकर उन्हें कैद कर रही, वहीं दूसरी तरफ क्षेत्र के बाशिंदों का आक्रोश कुत्तों पर कहर बनकर टूट रहा है। गुरुवार को भी आक्रोशित ग्रामीणों ने खुद भी पूरे क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया। इसमें बस कुत्तों को खोजो और मारों की आवाज गूंजती रही।

गुरुवार की शाम तक क्षेत्र के लोगों ने 12 कुत्तों को मौत के घाट उतार दिया। पालिका के सफाई निरीक्षक आशुतोष वर्मा ने बताया कि क्षेत्र में 12 कुत्तों के मारे जाने की सूचना है। उन स्थानों को दिखवाया जा रहा है, जहां पर कुत्ते मृत पड़े हैं। मरे हुए कुत्तों को दफनाने का काम चल रहा है।

सिर्फ सीतापुर ही नहीं, कई जिलों में है ऐसी दहशत
सीतापुर। आदमखोर कुत्तों का आतंक सिर्फ सीतापुर जिले में ही नहीं है। बल्कि प्रदेश के कई जिलों में ऐसी समस्या सामने आ रही है। इस बात की पुष्टि जिले में कुत्तों को पकड़ने आई टीम ने की है। टीम का कहना है कि कई जिलों से उन्हें ऐसी ही घटनाओं की सूचनाएं मिली हैं और उन्हें कुत्तों को पकड़ने के लिए बुलाया भी गया है।


खैराबाद क्षेत्र में कुत्तों को पकड़ने आई एक्सपर्ट टीम का नेतृत्व कर रहे मो. शकील ने बताया कि आदमखोर कुत्तों द्वारा इंसानों पर हमले की सूचनाएं बलरामपुर, अयोध्या, बहराइच आदि जिलों से भी आ रही हैं। उन जिलों में भी कुत्तों को पकड़ने के लिए बुलाया जा रहा है। इस वक्त काम सीतापुर में चल रहा है, इस वजह से उन जिलों का काम नहीं लिया गया है। यहां काम पूरा करने के बाद टीम अन्य जनपदों में जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed