{"_id":"5ad0f8414f1c1ba27f8b45e9","slug":"181523644481-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच बिस्वां जमीन के लिए भाभी वभतीजी को पेट्रोल डाल जिंदा जलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच बिस्वां जमीन के लिए भाभी वभतीजी को पेट्रोल डाल जिंदा जलाया
Updated Sat, 14 Apr 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच बिस्वा जमीन के लिए भाभी वभतीजी को पेट्रोल डाल जिंदा जलाया
फुरसतगंज (रायबरेली)। महज पांच बिस्वा जमीन के लिए एक युवक ने अपनी भाभी व भतीजी को पेट्रोल डाल कर जिंदा जला दिया। पलक झपकते ही दोनों लपटों से घिर गई।
शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह आग बुझाई और दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मामला अमेठी जिले के फुरसतगंज थाना क्षेत्र के पूरे सुबेदार मजरे खैरहना गांव का है। वारदात के बाद तनाव को देखते हुए कई थानों की फोर्स गांव में तैनात कर दी गई है।
उधर, फैजाबाद के डीआईजी ओंकार सिंह, अमेठी एसपी केके गहलौत, एएसपी बीसी दुबे ने घटनास्थल का जायजा लिया और आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने के आदेश दिए। मामले में मृतका के देवर समेत छह लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
पूरे सूबेदार मजरे खैरहना गांव में जब्बार व सिद्दीकी के बीच फुरसतगंज-मऊ रोड के किनारे पड़ी पांच बिस्वा जमीन का विवाद काफी समय से चल रहा है।
इसी विवाद में गुरुवार रात सिद्दीक ने रोड किनारे बन रहे मकान के बाहरसो रही भाभी आमिना (45), भतीजी आफरीन (17) को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया।
उनकी आवाज सुनकर परिवार के साथ गांव वाले दौड़े और किसी तरह आग बुझाई और उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
वारदात से गांव में सनसनी फैल गई। फुरसतगंज के साथ ही गौरीगंज, जायस आदि थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। एएसपी अमेठी बीसी दुबे मौके पहुंचे।
बाद में फैजाबाद रेंज के डीआईजी ओंकार सिंह ने घटनास्थल का जायजा लेकर आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने के आदेश दिए।
मृतका के पति जब्बार की तहरीर पर मृतका के देवर मोहम्मद सिद्दीक, पत्नी जरीना, जब्बार पुत्र इब्राहिम, मुबीन निवासी पूरे सूबेदार मजरे खैरहना व जमील पुत्र अजीज, मोहम्मद कासिम पुत्र मोहम्मद सादिक निवासी छूलामऊ फतेपुर मवइया थाना नसीराबाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सीओ बीनू सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर हत्या समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।