फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   रात में सड़क पर कटे पेड़ डाल 26 राहगीरों को लूटा

रात में सड़क पर कटे पेड़ डाल 26 राहगीरों को लूटा

Thu, 12 Apr 2018 12:04 AM IST
Updated Thu, 12 Apr 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
रात में सड़क पर कटे पेड़ डाल 26 राहगीरों को लूटा
मानपुर थाना क्षेत्र में 12-14 नकाबपोश तीन घंटे तक सड़क पर बरपाते रहे कहर, पुलिस का पता नहीं
विज्ञापन

मानपुर (सीतापुर)। मानपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात हथियारबंद बदमाशों ने यूकेलिप्टस के तीन पेड़ काटकर सड़क पर डाल दिया। इसके बाद उन्होंने करीब 26 राहगीरों से लूटपाट की है। बताया जा रहा है कि करीब तीन घंटे तक बदमाश सड़क पर राहगीरों से लूटपाट करते रहे, लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी।

उस दौरान पुलिस की रोड गश्त टीम कहां थी, इस संबंध में जिम्मेदारों को जवाब देते नहीं बन रहा है। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मानपुर थाना क्षेत्र के गुलजार पुरवा निवासी नासिर और इसरार लकड़ी ठेकेदार हैं। मंगलवार को दोनों अपना काम निपटाने के बाद देर रात बाइक से मानपुर से अपने घर के लिए चल दिए।
विज्ञापन


वे सुरेशपुर-महराजनगर मार्ग पर जा रहे थे। इसी बीच मानपुर के इटदहा के निकट उन्हें सड़क पर यूकेलिप्टस के पेड़ कटे मिले। रास्ता अवरुद्ध होने के कारण नासिर को बाइक रोकनी पड़ी। उनके बाइक रोकते ही निकट के खड्ड में छिपे हथियारबंद नकाबपोश बदमाश सड़क पर आ गये।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले ही बाइक सवार दोनों लोग कुछ समझ पाते, बदमाशों ने उनको दबोच लिया और लूटपाट शुरू कर दी। जब नासिर व इसरार ने विरोध किया तो बदमाशों ने दोनों की पिटाई। इसके बाद उनके पास मौजूद 13 हजार रुपये, दो मोबाइल फोन व बैंक चेकबुक लूट ली। बाद में दोनों को सड़क से खड्ड में ले गए, जहां पर हाथ-पैर बांधकर डाल दिया।

बताते हैं कि वहां पर पहले से ही करीब 10 लोग बंधे हुए पड़े थे। इसी बीच उधर से गुजरे अलौंदीपुर निवासी पवन कुमार, श्रीकांत, विवेक, जलीस, रामपुर कलां के भीरा निवासी बेनी माधव, मानपुर के बढ़ईपुर निवासी सुरेंद्र यादव, इटदहा पुरवा के सूफियान खां, आनंद उर्फ कालिया, गोपाल, श्रवण, दासापुर निवासी रामरतन को भी उधर से गुजरते समय वहां पर रुकना पड़ा।

बदमाशों ने इन सभी से लूटपाट की। बदमाशों ने रामरतन से टॉर्च और मोबाइल फोन, श्रीकांत से 700 की नकदी, मोबाइल फोन, विवेक से 500 की नकदी व मोबाइल फोन, जलीस से 1500 की नकदी व मोबाइल, आनंद कालिया से 900 रुपये वे मोबाइल फोन, पवन से 2900 की नकदी व मोबाइल फोन, बेनीमाधव से 600 रुपये व मोबाइल, सुरेंद्र यादव और सूफियान से 1500-1500 रुपये की लूटपाट की।

बदमाशों ने सभी को बांधकर निकट खड्ड में डाल दिया। इसके बाद मुंह न खोलने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ितों का कहना है कि बदमाशों की संख्या करीब 10-12 थी, सभी के पास बंदूकें थीं। पीड़ितों की मानें तो बदमाशों ने करीब 3 घंटे तक सड़क पर लूटपाट की। इस दौरान पुलिस कहीं भी नजर नहीं आई।

उधर, सूचना पाने के बाद एएसपी मधुबन सिंह, सीओ अखंड प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल देखा और पीड़ितों से घटना के संबंध में जानकारी ली। एएसपी ने घटना को लेकर अधीनस्थों से नाराजगी जताई और घटना के शीघ्र राजफाश के निर्देश दिए। थानाध्यक्ष धनेश प्रसाद ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

ग्रामीणों ने बनाया दबाव, तब पीछे हटे बदमाश
रोड होल्डअप के संबंध में बताया जा रहा है कि निकट गांव इटदहा के ग्रामीणों को इस लूटपाट की किसी तरह से भनक लग गई। इसके बाद ग्रामीणों का झुंड शोर करते हुए आगे बढ़ा, ग्रामीणों ने घेराबंदी शुरू की, तो बदमाश वहां से भाग निकले। लोगों का कहना है कि अगर ग्रामीण दबाव न बनाते, तो बदमाश अन्य राहगीरों को भी अपना शिकार बनाते।

कहां थी पुलिस गश्त
बताया जाता है कि सड़क की सुरक्षा के लिए पुलिस क्षेत्र की हर सड़क पर गश्त करती है। इटदहा के निकट बदमाशों ने घंटों लूटपाट की। इस दौरान पुलिस कहीं नजर नहीं आई। वारदात के बाद पुलिस गश्त की सारी पोल पट्टी खुल गई है। क्षेत्र के बाशिंदों की माने तो यहां पर सुरक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे चल रही है।

थाने से महज 3 किमी. दूर हुई वारदात
जिस इटदहा गांव के निकट बदमाशों ने रोड होल्डअप की वारदात को अंजाम दिया है। वह स्थान मानपुर थाने से महज 3 किलोमीटर दूर है। बावजूद इसके बदमाश तीन घंटे तक सड़क पर वारदात को अंजाम देते रहे और थाने तक वारदात की खबर नहीं आ पाई।

पहले पीटा और फिर लूटा
इटदहा निवासी आनंद कुमार ने बताया कि वो सुरेशपुर में आयोजित भागवत कथा सुनने गया था। समापन की वजह से मंगलवार को भंडारा था। वहां कार्यक्रम में शामिल होने के बाद साइकिल से घर के लिए निकला था। रास्ते में बदमाशों ने उसे रोका। इसके बाद उसकी पिटाई शुरू कर दी। बाद में लूटपाट की।

पहले से ही बंधे पड़े थे कई लोग
दासापुर निवासी रामरतन ने बताया कि वह साइकिल से गुजर रहा था, इसी बीच सड़क अवरुद्ध होने के कारण उसे रुकना पड़ा। बदमाशों ने जब उसके साथ लूटपाट की और बाद में बांधकर खड्ड में डाला। उस दौरान खड्ड में पहले से ही करीब 20 लोग बंधे हुए पड़े थे।

बेखौफ थे बदमाश
अलौंदीपुर के श्रीकांत ने बताया कि बदमाश पूरी तरह से बेखौफ होकर और बड़े इत्मिनान से वारदात को अंजाम दे रहे थे। एक राहगीर को लूटने के बाद वे दूसरे के इंतजार में बैठ जाते थे। सड़क पर करीब आठ बदमाश मौजूद रहते, जबकि बंधे हुए लोगों की निगरानी में 4-6 बदमाश खड़े रहते थे।


लाइट देखते ही छिप जाते थे
पीड़ितों की माने तो बदमाश सड़क पर खड़े होकर वाहन का इंतजार करते थे, लेकिन जैसे ही कोई लाइट नजर आती थी, वे करीब के खड्ड में छिप जाते थे। इस दौरान बंधे पड़े लोगों को भी धमकाते थे कि वे किसी तरह की आवाज न करें। वाहन जब करीब आता था तब वे हावी हो जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed