फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   नहर में डूबकर किशोर की जान गई

नहर में डूबकर किशोर की जान गई

Sun, 25 Mar 2018 12:16 AM IST
Updated Sun, 25 Mar 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
नहर में डूबकर किशोर की जान गई
नहर में डूबकर किशोर की जान गई
विज्ञापन


बाराबंकी। दोस्तों के साथ नहर में नहाने गए एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद शव नहर से निकला। जिसके बाद परिवारीजनों ने पुलिस को जानकारी दिए बिना ही किशोर का अंतिम संस्कार करा दिया।

जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम हसरा निवासी सुंदरम (12) पुत्र हंसराज शनिवार को अपने साथियों के साथ घर से तीन किलोमीटर दूर ग्राम खपरेला के पास स्थित नहर में नहाने गया था। सुंदरम जैसे ही पुल से नहर में कूदा, उसका सिर किसी पत्थर से टकरा गया और वह पानी में ही बेहोश हो गया।
विज्ञापन


काफी देर तक सुंदरम जब पानी के बाहर नहीं आया तो उसके साथियों ने खोजना शुरू किया मगर वह नहीं मिला। इस पर सुंदरम के दोस्त उसकी साइकिल व चप्पलें लेकर घर लौटे और उसके पिता को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर जब तक सुंदरम के पिता व परिवारीजन वहां पहुंचे उसकी डूबकर मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने सुंदरम का शव नहर में तलाशकर निेकाला। सुंदरम के परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना उसका अंतिम संस्कार कर दिया। उसकी मौत से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed