{"_id":"5a6a072a4f1c1b9f268b6624","slug":"181516898090-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरस व सेंडबोआ सांप के साथ तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरस व सेंडबोआ सांप के साथ तस्कर गिरफ्तार
Updated Thu, 25 Jan 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। नेपाल बार्डर के जंगलों से एक तस्कर को सेंडबोआ सांप और दो किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस अधीक्षक जुगुल किशोर ने जनपद में सघन चेकिंग अभियान के निर्देश दिए है। थानाध्यक्ष मुर्तिहा शेषमणि पांडेय व एसएसबी के एएसआई मेहताब सिंह टीम के साथ सीमा क्षेत्र में गश्त कर रहे थे।
तभी बंगालीपुरवा सीमा पर संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। टीम द्वारा रुकने का इशारा करने पर व्यक्ति भागने लगा। इस पर संदिग्ध व्यक्ति को दौड़ाकर पकड़ लिया गया। उसके पास मौजूद झोले को खोलकर देखा गया तो उसमें दो किग्रा चरस व दो सेंडबोआ सांप बरामद हुआ।
पकड़े गए तस्कर की पहचान थाना मोतीपुर के महादेउआ गांव निवासी श्रीनिवास के रूप में हुई। बरामद सेंडबोआ सांप की कीमत भारतीय बाजार में करीब 10 लाख रुपये है। चरस की कीमत लगभग तीस लाख रुपये बताई जा रही है।